Exclusive: मोदी की 'मन की बात' पर क्या है किरण बेदी की राय
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को किसानों से अपने मन की बात कही। रेडियो के जरिए मोदी ने अपने आप को किसानों से जोड़ने की बात की। मोदी ने भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर किसानों के सामेन अपनी बात को रखा और उन्हें उसके फायदे समझाने की कोशिश की। इस मसले पर हमने मोदी की प्रबल समर्थक रही पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेता किरण बेदी से बात की। किरण बेदी ने प्रधानमंत्री की बातों पर अपनी राय रखी और कहा कि लोगों को मोदी जी पर विश्वास रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने बतौर सीएम रहते हुए किसानों की समस्याओं को समझा है ऐसे में अब देश को उनके कहे पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब ये जिलाधिकारियों और पंचायत की जिम्मेदारी होनी चाहिए की वो मोदी जी की बातों को घर-घर तक पहुंचाएं और भूमि अधिग्रहण से फायदे को पहुंचाएं। हलांकि उन्होंने ये भी आशंका जताई कि ये काम राज्य सरकारें सुचारु रुप से नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी की बातों को किसानों तक पहुंचाने के लिए मीडिया को भी रोल अदा करना चाहिए। सुनिए क्या कहा किरण बेदी ने।












Click it and Unblock the Notifications