Exclusive Interview: स्मृति ईरानी बोलीं खत्म हो चुका है राहुल गांधी का चैप्टर

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में वनइंडिया की सैंड्रा फरनांडीज से खास बातचीत में स्मृति से सबसे पहले सवाल पूछा गया नॉर्थ ईस्ट के लोगों की बेबसी और नीडो हत्याकांड पर। स्मृति ने कहा कि देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार पहली ऐसी सरकार थी, जिसने नॉर्थ ईस्ट के लोगों पर फोकस किया। उनकी जरूरतों को समझा और उसी सरकार ने इस बात को हमेशा उठाया कि नॉर्थ ईस्ट में विकास की सख्त जरूरत है। दुर्भाग्यवश पिछले दस वर्षों में नॉर्थईस्ट के राज्य विकास के मामले में पिछड़े हुए हैं। यही कारण है कि वहां पर अच्छी शिक्षा और रोजगार नहीं मिलता और लोगों को अन्य राज्यों में जाना पड़ता है।
स्मृति ने आगे कहा कि यह मेरा दुर्भाग्य ही है कि आज मैं यहां पर वैश्विक स्तर पर होने वाली चर्चा का हिस्सा बनने जा रही हूं, लेकिन नॉर्थ ईस्ट के विकास पर बोलने के लिये मेरे पर कुछ नहीं, यह वाकई में चिंताजनक है। 2014 के चुनाव के बाद भाजपा की जब सरकार आयेगी, तब नॉर्थ ईस्ट ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक को सुरक्षा मिलेगी और वो खुद सुरक्षित महसूस करेगा, क्योंकि हम देश के हर कोने में रोजगार के अवसरों को देख रहे हैं और खोज भी रहे हैं।
कांग्रेस को खा जायेगी आम आदमी पार्टी
स्मृति से सवाल किया गया कि आम आदमी पार्टी आम लोगों से बहुत करीब से जुड़ा हुआ है। लोग कहते हैं कि भाजपा नरेंद्र मोदी को चाय वाला बताकर वोट बैंक को मजबूत करने के प्रयास कर रही है, इस पर आप क्या कहती हैं। स्मृति ने कहा कि यह कहना गलत होगा कि भाजपा नरेंद्र मोदी को चाय वाला कहकर भुनाने की कोशिश कर रही है। सच पूछिए तो आम आदमी पार्टी भाजपा के नहीं बल्कि कांग्रेस के वोट और संसदीय सीट खाने पर तुली हुई है और खा भी रही है। आप पार्टी के नेताओं को सिर्फ नौटंकी करनी आती है बस।
आम आदमी पार्टी कांग्रेस के लिये चिंता का विषय है, क्योंकि आप के पास सत्ता और सिद्धांत किसी एक को चुनने का विकल्प है। वो अपने सिद्धांतों की बलि चढ़ा सकते हैं हम नहीं। ये वो लोग हैं, जो सबसे भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी के साथ सत्ता में आये हैं। इन लोगों के पास नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल का कोई जवाब नहीं है।
कांग्रेस की ऑफीशियल पार्टनर है आप
स्मृति से पूछा गया कि मणिशंकर अय्यर और कई कांग्रेसियों ने नरेंद्र मोदी पर हमले किये, लेकिन भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी। इस वर स्मृति ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये यह गर्व की बात है कि नरेंद्र मोदी जैसे नेृतत्व के साथ उन्हें काम करने का मौका मिल रहा है। मोदी ने जिस प्रकार कड़ी मेहनत का परिचय दिया है, उसके आगे इन बातों का जवाब देना छोटी बात लगता है।
स्मृति से पूछा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को टक्कर देने के लिये भाजपा का क्या प्लान है, स्मृति ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ लहर उठ चुकी है। आम आदमी पार्टी अधिकारिक रूप से कांग्रेस की पार्टनर बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का मिशन 272+ जरूर पूरा होगा। दुनिया भर के सर्वेक्षण भी यही बात कह रहे हैं।
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी को आप कैसे देखती हैं, स्मृति ने कहा टाइम्स नाव पर अरनब गोस्वामी के साथ उनके इंटरव्यू के बाद राहुल गांधी का चैप्टर खत्म हो चुका है। इस चैप्टर के साथ उनका करियर भी वहीं खत्म हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications