Exclusive Video: जब एमजीआर के शव के पास से जयललिता को धक्का देकर निकाला था
ये वीडियो उस समय सामने आया जब तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन का निधन हुआ था। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी।
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही जयललिता अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्हें आखिरी विदाई देने विशाल जनसैलाब उमड़ा, लेकिन एक समय वो था जब पूर्व सीएम एमजीआर के निधन पर उन्हें जबरन उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया गया था। उस वक्त का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें वहां मौजूद गार्ड्स ने बाहर निकाल दिया।

जयललिता का Exclusive वीडियो
ये वीडियो उस समय सामने आया जब तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन का निधन हुआ था। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी।
जयललिता उस समय वहीं मौजूद थी। अचानक ही पता नहीं क्या हुआ और कुछ गार्ड्स जयललिता के पास पहुंचे और उन्हें जबरन उस जगह से हटाने लगे।
इस दौरान जयललिता के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। आखिरकार उन्हें उस कार्यक्रम से हटा दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भी जयललिता ने हिम्मत नहीं हारी।
लंबे संघर्ष के बाद जयललिता ने हासिल किया मुकाम
जयललिता ने संघर्ष किया और अपना भाग्य बदलने की कवायद में जुट गई और आखिरकार उन्होंने उस मुकाम को हासिल किया कि लोगों के बीच 'अम्मा' के नाम से प्रसिद्ध हुई।
उनकी लोकप्रियता का पता इसी से लगाया जा सकता है कि उनके निधन के बाद सड़कों पर विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की आंखों में आंसू थे और बस यही सवाल कि आखिर वो हमें छोड़कर क्यों चली गई।
इतना ही नहीं जयललिता को जिन एमजीआर के आखिरी विदाई के समय जबरन उनके पास से हटा दिया गया था, आखिर में एमजीआर के बगल में ही जयललिता का अंतिम संस्कार किया गया। देखिए जयललिता का वो Exclusive वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications