उद्धव ने दी भाजपा को धमकी, कहा ज्यादा प्यार दिखाने पर तो तलाक हो जाता है

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जहां एक ओर ओपेनियन पोल महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को भारी जीत दिला रहे हैं वहीं भाजपा और शिवेसना के अंदर सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी मची हुई है। जो शनिवार को खुलकर सामने आ गई।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने पार्टी के मुखपत्र सामना में बीजेपी को धमकी भरे अंदाज में लिखा है कि ज्यादा प्रेम करने से तलाक हो जाता है इसलिए गठबंधन को सत्ता में लाना सभी घटक दलों का सपना होना चाहिए ना कि ज्यादा सीटों पर कब्जा करने के बारे में सोचना चाहिए।

हालांकि इस बात पर बीजेपी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। बीजेपी ने कहा कि उन्होंने सामना का संपादकीय पढ़ा नहीं है इसलिए इस बात पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

ओपेनियन पोल: महाराष्ट्र में खिलेगा कमल, कांग्रेस-एनसीपी का पत्ता गोल

मालूम हो कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। बीजेपी-शिवसेना का यारान बहुत पुराना है। साल 2009 में भी शिवसेना 169 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से उसे 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि भाजपा ने 119 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें 46 सीटों पर उसका कब्जा हुआ था।

एबीपी नीलसन सर्वे की मानें तो उसने इस बार विधानसभा चुनावों में बीजेपी-शिवसेना को बहुमत में आने का दावा किया है। ऐसे में अगर चुनाव से ठीक पहले भाजपा-शिवसेना का कलह चुनाव परिणामों पर असर डाल सकता है। देखते हैं कि उद्दव के इस तीखी धमकी पर भाजपा क्या जवाब देती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+