Kriti Verma: टैक्स अधिकारी की नौकरी छोड़ बनी एक्ट्रेस, अब 263 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी

बिग बॉस 12 में नजर आईं कृति वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच हो रही।

Kriti

एक पूर्व सरकारी अधिकारी कृति वर्मा का नाम 263 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सामने आया है। जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही। मौजूदा वक्त में कृति एक्ट्रेस हैं और कई बड़े शोज जैसे- रोडीज और बिग बॉस सीजन 12 में नजर आईं। आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से पैसा इकट्ठा किया और उनके संबंध आयकर विभाग से फर्जी टैक्स रिफंड लेने वाले आरोपियों से है। इस वजह से उनको ईडी ने कई बार पूछताछ के लिए भी बुलाया।

दरअसल पिछले साल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आयकर विभाग के एक वरिष्ठ कर सहायक तानाजी मंडल अधिकारी, एक व्यवसायी भूषण पाटिल और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी से टैक्स रिफंड जारी करने को लेकर मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि 2007-08 और 2008-09 में फर्जी टैक्स रिफंड हुआ था। जब दिल्ली में सीबीआई ने जांच शुरू की, तो ईडी की भी एंट्री इसमें हो गई। उसने भी पीएमएलए के तहत जांच जारी रखी।

ईडी की जांच में पता चला कि अवैध तरीके से जो पैसा आता था, उसको भूषण पाटिल के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता। बाद में उसका इस्तेमाल एक प्रॉपर्टी खरीदने के लिए किया गया। इसमें कृति का भी नाम था। हैरानी की बात ये है कि कृति ने एक डांस परफॉर्मेंस की थी, उसके लिए उनको एक करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। हालांकि कृति ने इन सब आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा था कि आरोप गलत हैं। जब उनको भूषण के बारे में पता चला तो वो अलग हो गई थीं।

कृति पर ये भी गंभीर आरोप
आरोप है कि कृति ने आरोपियों की मदद के लिए अपने वरिष्ठों अधिकारियों के लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग किया। हालांकि बाद में बैंक ने इसकी शिकायत की, क्योंकि ठगी की राशि सरकारी खाते से ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद जब केंद्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू की, तो सारा मामला सामने आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+