Love Story: बचपन की दोस्त से की है EX-आर्मी चीफ Naravane ने शादी, कौन हैं पत्नी? दिलचस्प है प्रेम कहानी
Love Story: सोमवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ, यहां उस वक्त बवाल मच गया जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डोकलाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन से बाहर आने के बाद मीडिया से कहा कि 'जब चीनी टैंक डोकलाम के करीब थे, तब पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से क्या कहा था, वो ये मुझे बोलने नहीं दे रहे, पूर्व आर्मी चीफ नरवणे अपनी बात बताना चाह रहे थे लेकिन सरकार ने किताब नहीं छापने दी, मोदी सरकार सच छिपा रही है।'
जिसके बाद से चारों ओर पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का जिक्र होने लग गया। लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल 1960 को जन्मे जनरल मनोज मुकुंद नरवणे एक रिटायर्ड जनरल हैं, जिन्होंने 28वें सेना प्रमुख (COAS) के रूप में काम किया था।

यही नहीं 15 दिसंबर 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक वो चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अस्थायी चेयरमैन भी रहे हैं। आपको बता दें कि उन्होंने 31 दिसंबर 2019 को जनरल बिपिन रावत के बाद COAS का पद संभाला था। रक्षा सेवा से रिटायरमेंट के बाद, उन्होंने दो किताबें भी प्रकाशित की हैं।
बचपन की दोस्त से की है नरवणे ने शादी (Love Story)
आपको जानकर हैरत होगी कि मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है, जी हां मूलरूप से पुणे, महाराष्ट्र के रहने वाले मनोज मुकुंद नरवणे की पत्नी का नाम वीणा नरवणे हैं, जो कि पेशे से एक टीचर हैं, वो आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की पूर्व प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं।

शादी से जनरल एमएम नरवणे की दो बेटियां (Love Story)
वो लेखिका भी हैं और सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं। वो सेना के परिवारों और वीर नारियों (युद्ध विधवाओं) के कल्याण के लिए काम करती हैं। उनके और जनरल एमएम नरवणे की दो बेटियां हैं। वो अक्सर भारतीय सेना की जीवनशैली और परिवारों के लिए सपोर्ट सिस्टम के बारे में चर्चाओं में शामिल रहती हैं।
'एक फौजी की वाइफ होना बहुत फक्र की बात'
Ask Mummy Anything पोडकास्ट में वीणा नरवणे ने अपने जीवन से जुड़ी खास बातों को शेयर किया था। उन्होंने साफ कहा कि 'एक फौजी की वाइफ होना बहुत फक्र की बात है लेकिन ये आसान नहीं है।' उन्होंने बताया कि 'उनके पिता हिंदी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज से जुड़े थे तो उन्होंने सेना की लाइफ को बचपन से देखा था। मेरी और नरवणे की फैमिली एक-दूसरे के बारे में जानती थी।'
हम बचपन के साथी हैं, वीणा नरवणे ने खोला राज (Love Story)
'हम बचपन के साथी हैं तो हमें लगा कि हम लाइफ साथ गुजार सकते हैं, हमने जब शादी का फैसला किया तो मैं 22 साल की और 23 साल के थे। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया था कि वह पेंटिंग करते हैं, योग करते हैं और बागवानी करते हैं, उन्होंने खुद को लकी बताया कि वो नरवणे की पत्नी है, उन्होंने कहा कि वो नेकदिन ईमानदार व्यक्ति हैं।'












Click it and Unblock the Notifications