हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हर हिंदू महिला पैदा करे कम से कम चार बच्चे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। संसद के शीत सत्र के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहकर विवादों में घिरे उन्नाव से बीजेपी के सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी उर्फ साक्षी महाराज ने फिर विवादास्पद बयान दिया है। संत समागम में हिस्सा लेने मेरठ पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदू महिलाओं को कम से कम चार बच्चों को जन्म देना चाहिए।

समागम में बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि चार पत्नी और चालीस बच्चों का कॉन्सेप्ट अब भारत में नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अब हिंदू महिलाओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। केंद्र में पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि पिछली सरकारों ने नारा दिया था हम दो हमारे दो।
हमने ये भी मान लिया तो फिर नारा दिया हम दो हमारा एक लेकिन अब मैं कहना चाहता हूं कि हमें चार बच्चे पैदा करना चाहिए। पिछले सरकारों पर तंज कसते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि लड़की से लड़की की शादी और लड़के से लड़के की शादी की बात कर पिछले सराकर ने बुद्धि भ्रष्ट कर दिया है।
लोगों को कुत्ते और गधे में भी भगवान दिखता है
नाथूराम गोडसे की मूर्ति पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'भारत में लोग किसी की भी पूजा कर सकते हैं। लोगों को तो कुत्तों और गधों में भी भगवान दिखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि गोडसे की मूर्ति पर मुझे कोई टिप्पड़ी नहीं करनी क्योंकि सांप में मीरा ने भगवान देखा तो कोई पत्थर में भगवान को देखता है लोगों की अपनी-अपनी आस्था है मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता।
हम आह भी भरें तो हो जाते हैं बदनाम वो कत्ल भी कर दें तो चर्चा नहीं होती
साक्षी महाराज ने अपने संबोधन में मीडिया पर भी हमला बोला। उन्होंने मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम कुछ भी बोल दें ये तुरंत ब्रेकिंग चला देते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया तुरंत सुर्खियां चला देती है कि साक्षी जी ने ऐसा बोल दिया... साक्षी जी ने वैसा बोल दिया। इसके बाद साक्षी महाराज ने कहा कि हम आह भी भरें तो हो जाते हैं बदनाम वो कत्ल भी कर दें तो चर्चा नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications