रूस से तेल खरीदने पर EU ने उठाया सवाल, एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब, बोले- 'पहले आप अपना नियम देख लें'
S Jaishankar on EU Russia Crude Oil: विदेश मंत्री ने रूस से तेल खरीदने पर यूरोपीय यूनियन को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पहले आप अपना नियम देखें। फिर हमें कहें।

S Jaishankar on EU Russia Crude Oil: रूस से तेल खरीदने पर कई देशों ने भारत के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। इस बीच यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख ने भी भारत के खिलाफ कई सवाल उठाए हैं। इसको लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आप पहले अपने नियम को देखें।
यूरोपीय यूनियन के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने भारत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भारत के रिफाइंड प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई की मांग की। इसको रूसी तेल के जरिए तैयार किया जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसको लेकर करारा जवाब दिया है। एस जयशंकर ने जोसेफ बोरेल को अपने जवाब में कहा कि पहले आप अपना नियम देखें।
उन्होंने कहा कि रूसी कच्चे तेल को तीसरे देश में काफी हद तक बदल दिया गया है, इसे अब रूसी नहीं माना जाता है। बता दें कि रूस से तेल खरीदने पर कई देश हरकत में आ जाते हैं। रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन भारत ने सस्ती दरों पर रूस से तेल खरीदना शुरू कर दिया। इसको लेकर कई देशों ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही कई देशों के सवालों का सामना भी करना पड़ा। इस बीच यूरोपीय यूनियन के सवालों का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
ब्रसेल्स में ट्रेड टेक्नोलॉजी टॉक्स में जोसेफ बोरेल ने एस जयशंकर से मुलाकात की। उसके बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह उपस्थित नहीं थे। उनके स्थान पर प्रतियोगिता पर यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्ग्रेथ वेस्टेगर उपस्थित रहे।
Recommended Video

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी बैठक में शामिल रहे। जयशंकर बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम की अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को ब्रसेल्स पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- 'आपके मुंह में घी शक्कर', स्वीडन में भारत की तारीफ सुनकर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर












Click it and Unblock the Notifications