EPFO pension: कर्मचारियों के पास है अब ज्यादा पेंशन पाने का मौका, 3 मार्च तक करना होगा ये काम

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य कर्मचारियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। वह ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आखिरी तारीख 3 मार्च, 2023 निर्धारित की गई है। चूकने पर बहुत बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है।

epfo-pension-employees-now-have-a-chance-to-get-more-pension-details

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आपको जल्द ही ज्यादा पेंशन पाने का विकल्प देने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है, जिसके लिए वह एक URL (यूआरएल) जारी करेगा। इसके बारे में क्षेत्रीय भविष्य निधि कमिश्नर भी विभिन्न संचार माध्यमों से जागरुकता फैलाएंगे। ईपीएफओ की नई गाइडलाइंस के तहत 3 मार्च, 2023 तक आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। साथ ही 1 सितंबर, 2014 के पहले के जो कर्मचारी यह विकल्प लेने से चूक चुके हैं, वह भी ज्यादा पेंशन पाने के हकदार होंगे और वह भी आवेदन कर सकेंगे।

कर्मचारियों को अब ज्यादा पेंशन पाने का मौका

कर्मचारियों को अब ज्यादा पेंशन पाने का मौका

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)ने कर्मचारियों को ज्यादा पेंशन का मौका देने के लिए एक नई गाइडलाइंस तैयार की है। इस दौरान यदि कर्मचारियों ने ईपीएफओ की नई प्रक्रिया को अपनाने का मौका गंवा दिया तो कर्मचारियों को कम पेंशन से ही काम चलाना पड़ेगा और उन्हें ज्यादा पेंशन पाने का मौका नहीं मिल पाएगा। कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत ज्यादा पेंशन पाने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख (deadline) 3 मार्च 2023 है, जिसपर सुप्रीम कोर्ट 4 नवंबर, 2022 के अपने फैसले में ही मुहर लगा चुका है।

EPFO का नया नियम क्या है ?

EPFO का नया नियम क्या है ?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ज्यादा पेंशन भुगतान के लिए जो नई प्रक्रिया शुरू की है, उसके तहत सदस्य और उनके नियोक्ता दोनों की ओर से साझा तौर पर कर्मचारी पेंशन योजना (EPS)के तहत हायर पेंशन के लिए आवेदन देना होगा। अब ईपीएफओ ने सदस्यों को पेंशन योग्य सैलरी कैप को 15,000 रुपए प्रति महीने से भी बढ़ा दिया है। कर्मचारी पेंशन योजना के तहत नियोक्ता 'वास्तविक मूल वेतन' की 8.33% रकम ईपीएस के तहत पेंशन के मद में काटते हैं। इससे पहले ईपीएफ संशोधन के द्वारा 22 अगस्त, 2014 को पेंशन योग्य सैलरी कैप को 6,500 रुपए प्रति महीने से बढ़ाकर 15,000 रुपए महीने कर दिया गया था।

कर्मचारी अब ज्यादा पेंशन का विकल्प कैसे चुन सकते हैं ?

कर्मचारी अब ज्यादा पेंशन का विकल्प कैसे चुन सकते हैं ?

1)पीटीआई के मुताबिक ईपीएफओ ने कहा है कि एक सुविधा उपलब्ध की जाएगी, जिसके URL (यूनिक रिसोर्स लोकेशन) के बारे में सूचित किया जाएगा।

2)प्रत्येक आवेदन पंजीकृत होगा, डिजिटली लॉग किया जाएगा और आवेदक को रसीद संख्या उपलब्ध करवाई जाएगी।

3)संबंधित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय ज्यादा पेंशन के विकल्प के मामले की जांच करेगा और ई-मेल/पोस्ट और बाद में एसएमएस के माध्यम से आवेदक को फैसले के बारे में जानकारी देगा।

4)साझा विकल्प फॉर्म जमा करने और देय राशि का भुगतान करने के बाद आवेदक की कोई भी शिकायत EPFiGMS (शिकायत पोर्टल) पर रजिस्टर्ड किया जा सकेगा।

5)पात्र सदस्यों को बढ़े हुए लाभ के लिए कमिश्नर द्वारा निर्धारित आवेदन और संबंधित दस्तावेज जैसे कि संयुक्त घोषणा आदि, अपने नियोक्ता के साथ मिलकर आवेदन के साथ देना होगा।

1 सितंबर, 2014 से पहले के रजिस्टर्ड कर्मारियों के लिए भी अवसर

1 सितंबर, 2014 से पहले के रजिस्टर्ड कर्मारियों के लिए भी अवसर

4 नवंबर, 2022 के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने उन सदस्यों को भी जो 1 सितंबर, 2014 से पहले से रजिस्टर्ड थे और रिटायर नहीं हुए थे, उन्हें भी दोहरे विकल्प और ज्यादा पेंशन पाने के लिए आवेदन करने के वास्ते अतिरिक्त चार महीने का वक्त उपलब्ध कराया था। यानि जो कर्मचारी पहले ज्यादा पेंशन का विपल्प चुनने से चूक गए थे, उनके पास भी अब ऐसा करने का मौका होगा।

Recommended Video

    EPFO ने दी बड़ी राहत, ज्यादा पेंशन लेने के लिए कर्मचारी कर सकते हैं अप्लाई | वनइंडिया हिंदी | *News
    ईपीएफओ से ज्यादा पेंशन पाने के योग्य कौन हैं ?

    ईपीएफओ से ज्यादा पेंशन पाने के योग्य कौन हैं ?

    सभी मौजूदा कर्मचारी या जो 1 सितंबर, 2014 के बाद रिटायर हुए हैं, वह कर्मचारी पेंशन योजना,1995 के तहत निर्धारित सीमा से अधिक वास्तविक वेतन के आधार पर ज्यादा पेंशन का दावा कर सकते हैं। ईपीएफ स्कीम के तहत एक सदस्य रिटायर्मेंट के समय में एक मुश्त राशि (भविष्य निधि) लेने का हकदार है और 58 साल की आयु के बाद (पेंशन फंड) से पेंशन पाने का भी अधिकार रखता है।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+