कविता कौशिक बोलीं- 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने से मेरी इमेज खराब हो गई, शो के बारे में कही ये बड़ी बात
मुंबई। एफआईआर सीरियल में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस कविता कौशिक अपनी रियल जिंदगी में भी खूब दबंग हैं। बिग बॉस 14 में कविता कौशिक इससे पहले नजर आई थीं। जब तक कविता शो में रही घर वालों की फेवरेट बनी रही और उनके दिलों पर राज किया। लेकिन बिग बॉस में प्रतिभागी रही कविता कौशिक ने बिग बॉस को फेक शो बताते हुए बड़ा बयान दिया है।

कविता कौशिक ने बिग बॉस को बताया फेक शो, बोली इस शो से मेरी....
बिग बॉस 14 के बाद कविता कौशिक कई बार ट्रोल हुई। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवालों का शिकार होने के बाद कविता को लगता हैं कि उन्होंने इस शो में जाकर बहुत बड़ी गलती कर दी है। बिग बॉस से उन्होंने अपनी नेगेटिव इमेज बना ली है। इतना ही नहीं कविता कौशिक ने इस शो को फेक शो बताया है। इतना लंबा समय बीतने के बाद भी कविता कौशिक को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए सवाल पूछे जाते हैं।

कविता कौशिक ने अचानक छोड़ दिया था बिग बॉस का घर
बिग बॉस 14' में कविता कौशिक एजाज खान को लेकर दिए गए बयानों के कारण चर्चा में रहीं। शो की धाकड़ सदस्य मानी जाने वाली कविता कौशिक ने फिनाले नजदीक आने के कुछ दिन पहले ही बिग बॉस का घर छोड़ दिया था। बिग बॉस के घर में कविता कौशिक की सिर्फ इकलौती दोस्त निक्की तंबोली थीं, बाकि सभी सदस्यों से उनका 36 का आंकड़ा रहा। कविता कौशिक और रुबीना दिलैक की जमकर लड़ाई भी हुई थी। वो रुबीना दिलैक जिन्होंने बिग बॉस की ट्राफी जीती है।

कविता कौशिक का ये वीडियो हो रहा वायरल
बिदांस अंदाज में अपनी लाइफ जीने वाली कविता ने इंस्टाग्राम पर अपना योगासन करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसको पोस्ट करते हुए कविता ने लिखा है कि कुछ भी कंट्रोल किया जा सकता है।

कविता कौशिक ने इस सीरियल से की थी अपने करियर की शुरूआत
कविता कौशिक टीवी शो एफआईआर में हरियाणवी पुलिस ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला का रोल निभाया था। टीवी प्रेमियों के दिलों में कविता कौशिक का नाम चंद्रमुखी चौटाला ही दर्ज है। कविता कौशिक ने 15 फरवरी को 40वां जन्मदिन मनाया है। कविता ने कॉलेज के दिनों में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और वो इवेंट भी होस्ट करती थीं। कविता ने साल 2001 में टीवी सीरियल कुटुंब के लिए ऑडिशन दिया और मुंबई आकर अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। एकता कपूर के शो 'कुटुंब' धारावाहिक में उनकी आदाकारी खूब सराही गई थी। टीवी सीरियल कहानी घर-घर की', 'कुसुम', 'पिया का घर', 'तुम्हारी दिशा' और CID में अभिनय किया। 'बिग बॉस 14' के अलावा वह रिएलिटी शो 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' में भी हिस्सा ले चुकी हैं. उन्होंने 2017 में रोनित बिश्वास से शादी की थी।
Can be anything but controlled 🙏 pic.twitter.com/C35AaV6cfA
— Kavita Kaushik (@Iamkavitak) April 9, 2021












Click it and Unblock the Notifications