बिना मास्क भारती सिंह ने लोगों को दिया कोरोना पर ज्ञान, Video सामने आया तो यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

मुंबई, 15 अप्रैल: टीवी इंडस्ट्री की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह रियल लाइफ में भी मजाकिया अंदाज के लिए काफी पसंद की जाती हैं। शो के अलावा भी वो हमेशा एक हंसी-मजाक वाले कैरेक्टर में रहती है, जिसके कारण उनको लाखों लोग चाहते हैं। अब एक ऐसा ही भारती का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद बिना मास्क पहने और लोगों को मास्क लगाने की नसीहत दे रही हैं। वीडियो बहुत फनी है, जो इन दिनों जमकर इंटरनेट पर तैर रहा है।

भारती सिंह का फिर आया फनी वीडियो

भारती सिंह का फिर आया फनी वीडियो

वीडियो में भारती सिंह का अंदाज काफी मजाकिया दिखाईं दे रहा था। वो खुद बिना मास्क के होने के बावजूद दूसरे लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे रही हैं। फिर उसके बाद उनको याद आता है कि खुद ने ही मास्क नहीं लगाया तो फिर अपनी ड्रेस को पकड़कर मास्क बना लेती हैं। भारत सिंह अपने इस ही अंदाज के लिए काफी पसंद की जाती हैं। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो मुंबई में एक फोटो शूट के बाद भारती के बाहर आने के दौरान का है।

देखें, भारती का मजेदार वीडियो

भारती का यह वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते है कि कैसे भारती राह चलते शख्स को कहती हैं कि मास्क लगाइए, फिर उसके तुरंत बाद बोलती हैं कि ओह! मैंने खुद मास्क नहीं लगाया है। इस दौरान फोटोग्राफर को भारती से यह कहते सुन सकते है कि अंकल को आपने डरा दिया। हालांकि इस दौरान भारती लोगों से मास्क लगाने की अपील करती हैं और अपनी ड्रेस से मुंह को ढकती नजर आतीं हैं।

ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ फैंस ने इसे मजाकिया तौर पर लिया तो कुछ ने बिना मास्क के कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन पर फाइन लगाने की बात कही। दरअसल महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों को रोकने के लिए मिनी लॉकडाउन लागू किया गया है। राज्य में कोरोना बेकाबू हो रहा है। ऐसे में यूजर्स ने भारती को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

साल 2017 में हुई थी शादी

साल 2017 में हुई थी शादी

भारती और हर्ष की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की पहली बार मुलाकात भी 'कॉमेडी सर्कस' के सेट पर हुई थी। भारती सिंह पंजाब की रहने वाली हैं। साल 1984 में अमृतसर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में उनका जन्म हुआ। वहीं उनके पति हर्ष लिंबाचिया एक गुजराती परिवार से हैं। वो एक लेखक और टीवी होस्ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+