आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पर लालू और केजरीवाल के बचाव में शत्रुघन सिन्हा, कहा-अब बस कीजिए
भाजपा सांसद और बॉलीबुड के अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखते हुए कहा कि लालू यादव, अरविंद केजरीवाल या सुशील मोदी आप लोगों ने नकारात्मक राजनीति को चरम पर पहुंचा दिया है
नई दिल्ली। भाजपा सांसद और बॉलीबुड के अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखते हुए कहा कि लालू यादव, अरविंद केजरीवाल या सुशील मोदी आप लोगों ने नकारात्मक राजनीति को चरम पर पहुंचा दिया है, अब बस कीजिए। वहीं इसके आगे उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि जब तक आरोप साबित ना हो जाए तब तक किसी को आरोपी नहीं कह सकते हैं।

शत्रुघन सिन्हा ने साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों को हिदायत दी कि अब बहुत हो गया। नकारात्मक राजनीति और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिललिला जो चल रहा है, उस पर विराम लगना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विशेषकर वो दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से अनुरोध करते हैं कि जिन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ कहा, वादे किए लेकिन क्या हुआ?
उन्होंने अपनी पार्टी को ईमानदार पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से ईमानदारी और पारदर्शिता और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने एक सवाल के लहजे में ही लिखा कि जबतक साक्ष्य ना हो किसी पर इल्जान लगाना ठीक नहीं।












Click it and Unblock the Notifications