हैवान बन गया इंजीनियर, 22 लोगों पर किया तलवार से हमला, पुलिस की गोली से मौत
करीमनगर (तेलंगाना)। तेलंगाना के करीमनगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक व्यक्ति अपने माता-पिता सहित 22 लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो आईएस परीक्षा में फेल हो गया था। फेल होने के बाद रास्ते में उसे जो मिलता गया वो उसपर तलवार से हमला करता गया। बाद में पुलिस को उसे रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी जिससे उसकी मौत हो गयी। युवक का नाम बलविंदर था।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और बलविंदर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना और उसने पुलिस टीम के एक कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया। पुलिस टीम का नेतृत्व करने वाले सब इंसपेक्टर ने बलविंदर को तलवार नीचे फेंकने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। मजबूर होकर पुलिस ने उस पर गोली चला दी। बलविंदर को हिरासत में ले लिया गया। उसे यहां सरकारी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया जहां दाखिल किए जाने के तीन घंटे के भीतर उसकी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बलविंदर पेशे से इंजीनियर था और बैंगलोर में काम करता था।












Click it and Unblock the Notifications