Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में जारी है एनकाउंटर, अब तक 4 आतंकी ढेर

उत्‍तर कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार से एनकाउंटर जारी है और अब तक चार आतंकी मारे जा चुके हैं। यह एनकाउंटर कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में हो रहा है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से रमजान माह में सुरक्षाबलों को सीजफायर का आदेश दिया गया है लेकिन साथ ही उन्‍हें अधिकार भी दिया गया है।

कुपवाड़ा। उत्‍तर कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार से एनकाउंटर जारी है और अब तक चार आतंकी मारे जा चुके हैं। यह एनकाउंटर कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में हो रहा है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से रमजान माह में सुरक्षाबलों को सीजफायर का आदेश दिया गया है लेकिन साथ ही उन्‍हें अधिकार भी दिया गया है। इसके तहत सुरक्षाबल लोगों की सुरक्षा के लिए निर्णय लेने के लिए स्‍वतंत्र हैं। जो आतंकी मारे गए हैं वे एलओसी पार करके घाटी में घुसपैठ की कोशिशें कर रहे थे।

kupwara-encounter

आतंकियों ने की सुरक्षाबलों पर फायरिंग

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'आतंकियों को सुरक्षाबलों ने चुनौती दी गई थी और इसके बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई।' रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है। माना जा रहा है कि दो आतंकी भागने में कामयाब हो गए हैं और वे इसी इलाके में छिपे हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से सीजफायर पर जो बयान जारी किया गया था उसमें कहा गया था कि वह हमले के समय जवाबी कार्रवाई का अधिकार रखते हैं और साथ ही मासूमों की रक्षा के लिए जो कदम उन्‍हें सही लगे वह उठाया जा सकता है। केंद्र सरकार की ओर से जब से घाटी में सीजफायर का आदेश दिया गया है तब से ही एलओसी पर फायरिंग की सिलसिला जारह है। मंगलवार और फिर शुक्रवार को आरएस पुरा, बिशना और अरनिया सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग में चार नागरिकों की मौत हो चुकी है और 12 घायल हैं। वहीं फायरिंग में बीएसएफ के जवान सीताराम उपाध्‍याय शहीद हो गए हैं। एनकाउंटर की घटना पीएम नरेंद्र मोदी के कश्‍मीर पहुंचने से पहले हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+