श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में हिजबुल के 2 आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आज फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस एनकाउंटर में सेना को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। एनकाउंटर के बाद आतंकियों के पास से दो हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बता दें कि यह मुठभेड़ श्रीनगर के कानेमजार के नवकड़ल इलाके में चल रही थी। एनकाउंटर के बीच स्थानीय लोगों में किसी भी तरह की अफवाह ना फैले इसके लिए श्रीनगर में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था। साथ ही श्रीनगर में इंटरनेट, वायस कॉल सेवाओं को कुछ प्राइवेट नेटवर्क पर बंद कर दिया गया था। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि इस एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर की पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। दरअसल सुरक्षाकर्मियों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले थे, जिसके बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है।

इस ऑपरेशन के बारे में जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन श्रीनगर के कनेमजार, नवलकडल में सटीक इनपुट के आधार पर बीती रात शुरू किया गया था। रात में दोनों ओर से कुछ देर के लिए गोलीबारी हुई। इस दौरान एक पुलिस एसओजी के 3 जवान घायल हुए हैं। हमे जानकारी मिली थी कि इलाके में दो आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद जब सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू कियाा गया तो एक बार फिर से फायरिंग शुरू हो गई, कई घंटों तक चले एनकाउंटर में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications