जम्मू कश्मीर- शोपियां में 6 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंट चल रहा है। यह एनकाउंटर शोपिया जिले के कापरान बतागुंड में चल रहा है। जानकारी के अनुसार यहां छह आतंकियों को सेना ने मार गिराया है, जबकि इस एनकाउंर में एक जवान शहीद हो गया है। आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त कर लिया गया है। एनकाउंटर में सुबेदार नाइक नजीर अहमद शहीद हो गए हैं।

इससे पहले शुक्रवार को भी सेना और आतंकियों के बीच मुठेड़ हुई थी। एनकाउंटर में हिज्बुल के जिला कमांडर को सेना ने ढेर कर दिया है। एनकाउंटर को देखते हुए दक्षिण कश्मीर के शोपिया में मोबाइल इंटरनेट की सेवा को बंद कर दिया गया है। अभी तक सेना को चार आतंकियों को ढेर ककरने में सफलता मिली है, जबकि बाकियों को भी मार गिराने में सेना जुटी हुई है।
शुक्रवार को हुए एनकाउंटर में सेना ने 6 आतंकियों को मार गिराया था। वहीं गुरुवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया था। आतंकियों ने कुलगाम के खुदवानी इलाके में सेना के कैंप पर हमला किया था। इस हमले में घायल नागरिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सेना की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में आतंकी भागने में कामयाब हो गए। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया है। गौरतलब है कि पंजाब के अमृतसर में जिस तरह से आतंकियों ने ब्लास्ट किया था, उसके बाद से सेना ने आतंकियों के खिलाफ अपना सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया है। पंजाब के निरंकारी समागम स्थल पर आतंकियों ने धमाका किया था, जिसमे 3 लोगों की जान चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications