अय्याशी करता था अबु दुजाना, कश्मीरी लड़कियों के लिए था खतरा- सेना
नई दिल्ली। लश्कर कमांडर अबु दुजाना का एनकाउंटर करने के बाद भारतीय सेना ने कहा है वो इलाके लिए आतंक का दूसरा नाम था। वो यहां अय्याशी कर रहा था। 15 कॉर्प्स के जीओसी जे संधू ने सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस की संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि अबु दुजाना लश्कर ए तैयबा का सबसे बड़ा कमांडर था। वो महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया था। संधू ने कहा कि वो यहां ना सिर्फ कई हमलों में शामिल था बल्कि वो यहां अय्याशी कर रहा था। उसकी वजह से स्थानीय लोग परेशान थे।

प्रेस वार्ता के दौरान इंस्पेक्टर जनरल जम्मू और कश्मीर पुलिस मुनीर खान ने कहा कि आतंकियों की ओर से भारी गोलाबारी की गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान 1 नागरिक जख्मी हुआ और अबु दुजान समेत आरिफ नाम का आतंकी भी मार गिराया गया।
जारी रहेंगे ऑपरेशन
मुनीर खान ने खान ने कहा कि पत्थरबाजी हो या ना हो, बाधाएं आएं या ना आएं हमारे ऑपरेशन जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी चेतावनी और मिन्नतों के बाद भी लोग आतंकियों के साथ इनकाउंटर के बीच आ जाते हैं जिसके चलते वो घायल होते हैं या मारे जाते हैं।
जानकारी दी गई की कश्मीर घाटी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सभी मोबाइल कंपनियों को इस आशय के निर्देश दिए हैं कि वो इंटरनेट ब्लॉक कर दें।
Recommended Video

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह ही पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में आज जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के कश्मीर कमांडर अबु दुजाना को मार गिराया गया था।
CRPF ने कहा...
इसी मसले पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के महानिदेशक राजीव राय भटनागर ने कहा कि 2 शव मिले हैं। घटना स्थल से 1 एके-47, एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ है। जीओसी विक्टर फोर्स मेजर जनरल बीएस राजू ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में 115 आतंकी हैं, जिसमें से 10-12 विदेशी आतंकी हैं और बाकी स्थानीय आतंकी है। राजू ने कहा कि स्थानीय युवा लड़कों और गांव के बुजुर्गों से अपील की जा रही है कि युवा लड़कों से आतंकी समूहों से ना जुड़ें।
-
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Permanent Commission Case: सुप्रीम कोर्ट से महिला अधिकारियों को मिली राहत, 20 साल की सेवा पर मिलेगी पेंशन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Indian Army में ऑफिसर बनने का रास्ता हुआ आसान, ग्रेजुएट जवानों की लगी लॉटरी, क्या हैं नए नियम? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications