जम्मू कश्मीर: लश्कर के दो आतंकियों के साथ हिजबुल का कमांडर मसूद ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। घाटी में पिछले दो महीनों ने आतंकियों की घुसपैठ बढ़ने से सेना और सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। इसी बीच सोमवार को तड़के सुबह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग इलाके में सेना और आतंकियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने एक घंटे तक चले एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सेना को आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली-बारूद बरामद हुए हैं।
Recommended Video

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के खुलचोहर इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ लोकल आरआर यूनिट ने तीन आतंकियों को मार गिराया, जिसमें से दो आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के तौर पर हुई है, जबकि हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर मसूद भी इस एनकाउंटर में मारा गया। जम्मू कश्मीर के डीसीपी के मुताबिक इसके साथ ही डोडा जिला आतंकियों से एक बार फिर से मुक्त हो गया है।

मिली थी खूफिया जानकारी
ANI के मुताबिक सेना को अनंतनाग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर बल और सेना के जवानों ने ज्वांइट ऑपरेशन के साथ इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू की गई। जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में पहुंचे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से ताबड़तेड़ फायरिंग शुरू है। सुरक्षाबलों ने भी जबावी कार्रवाई की और तीनों आतंकियों को मार गिराया। एक घंटे से भी कम समय में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया। इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। और आतंकियों की तलाश की जा रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराया था। खूफिया जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की और अवंतीपोरा के त्राल इलाके में स्थित चेवा उल्लार में एक आतंकी को मार गिराया, वहीं उसी दिन सुबह बारामूला जिले के सोपोर इलाके में 2 आतंकी ढेर कर दिए थे।गौररतलब है कि जम्मू-कश्मीर में इस महीने 15 एनकाउंटर में अब तक 46 आतंकी मारे जा चुके हैं। वहीं सेना आतंकियों की मदद करने वालों तक पहुंचने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications