जम्मू कश्मीर के बटमालू इलाके में सेना की आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद, 3 घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बटमालू इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सेना को इस बात की जानकारी मिली थी कि इस इलाके में कुछ आतंकी मौजूद हैं, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। जिसके बाद सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ही तरफ से फायरिंग जारी है। इलाके में एनकाउंटर के चलते इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था, जिसे बाद में फिर से शुरू कर दिया गया है। एनकाउंटर में अभी तक तीन जवान घायल हुए हैं, जबकि एक जवान शहीद हो गया है।

एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि हमे इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन श्रीनगर के बटमालू इलाके में शूरू किया गया है, इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शूरू कर दी, जिसमे एक जवान शहीद द हो गया है, जबकि सीआरपीएफ के दो जवानों को गोली लग गई है। एनकाउंटर अभी चल रहा है।आतंकियों के साथ एनकाउंटर में शहीद हुए कॉस्टेबल परवेज अहमद को को बाटामूला में अंतिम विदाई दी गई।
जानकारी के अनुसार सेना ने आतंकियों के ठिकानें तो तबाह कर दिया है। लेकिन इस बीच तो आतंकी भागने में सफल हुए हैं और दो को सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑल आउट छेड़ रखा है, जिसके तहत 8 अगस्त तक बारामूल में जवानों ने 5 आतंकियों को अबतक ढेर कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक: 13 चीनी इंजीनियर्स समेत 5 घायल












Click it and Unblock the Notifications