जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से एनकाउंटर जारी, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर स्थित कुलगाम के तेंदुरेपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई। इस मुठभेड़ में फिलहाल एक आतंकी मार गिराया गया है। कुलगाम के एसएसपी ने जानकारी दी कि 1-2 आतंकी घिरे हो सकते हैं। एनकाउंटर के दौरान जो एक आंतकी मारा गया है उसका नाम इशाफ पादर बताया जा रहा है। इस एनकाउंटर में 62 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू -कश्मीर पुलिस शामिल है।

कल जवान हुआ था शहीद
इससे पहले शुक्रवार (1 सितंबर) को जम्मू कश्मीर के पंथा चौक में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की बस पर हमला किया है। इस हमले में घायल एक जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गया जबकि 4 जवान गंभीर रुप से घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम में बस में सवार होकर जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान कैंप की तरफ जा रहे थे तभी पंथा चौक के करीब आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया।
अचानक से हुए इस हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बता दें कि इससे पहले 26 अगस्त को भी आतंकियों ने पुलवामा पुलिस लाइन पर हमला किया था। इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications