J&K: पत्रकार शुजात बुखारी के हत्यारे को सेना ने किया ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बड़गांव में आज एक बार फिर सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। सेना और आतंकियों के बीच लगातार फायरिंग हो रही है। यह एनकाउंटर बड़गांव के चटरगाम में चल रहा है। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार कश्मीरी पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या करने वाले नावेद भट को सेना ने ढेर कर दिया है, उसके साथ सेना ने एक और आतंकी को इस मुठभेड़ में मार गिराया है। इस एनकाउंटर में तीन जवान भी घायल हो गए हैं।

गौर करने वाली बात है कि 14 जून को नावेद ने अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्रीनगर के पत्रकार शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में बुखारी के दो सुरक्षागार्ड्स भी मारे गए थे। गौर करने वाली बात यहै कि मंगलवार को भी सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमे तीन आतंकी ढेर कर दिए गए थे, जबकि एक जवान शहीद हो गया था।
मंगलवार को सेना को इस बात की जानकारी मिली थी कि कुलगांव और पुलवामा में कुछ आतंकी छिपे थे, जिसके बाद इनके साथ सेना की मुठभेड़ हुई थी। रेडवानी के एक घर में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। तकरीबन पांच घंटे चली मुठभेड़ के बाद सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications