मणिपुर में पुलिस कमांडो और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, एक की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल
Manipur Voilence: मणिपुर में पुलिस कमांडो और उग्रवादियों के बीच आज मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक कंमांडो की मौत हुई है और 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

Manipur Voilence: मणिपुर में अभी भी स्थिती सामान्य नहीं हुई है। मणिपुर पुलिस और उग्रवादी समूहों के बीच खींचतान जारी है। आज यानी गुरुवार को हिंसा का एक और ताजा मामला सामने आया है। बता दें ये मालमा मणिपुर के ट्रोंगलाबी बिष्णुपुर जिले का है।
इस हिंसा में उग्रवादी समूहों और मणिपुर पुलिस कमांडो के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें हिरेन नामक एक पुलिस कमांडो की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
एनआई को पुलिस कमांडो बिग्यानंदा ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे के करीब जब उनकी नियमित पेट्रोलिंग चल रही थी, तब उसी दौरान टी मोलकोट गांव के पीछे एक उग्रवादी समूह टीम पर घात लगाकर कर बैठी थी। जैसे ही टीम पहुंची वैसे ही उग्रवादी समूह ने हमला कर दिया। जब वहां बिग्यानंदा की टीम मदद के लिए पहुंची तब तक वहीं एक पुलिस कंमाडो की मौत हो गई थी और बाकी घायल हो गए थे।
बिग्यानंदा आगे बताते हुए कहते हैं कि उस समय अर्धसैनिक बल मुख्य सड़क पर मौजूद थे । फायरिंग के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को वहां से निकालने में मदद की। जिसके कारण बाकी पुलिसकर्मियों को बचाया जा सका।
इस घटना के बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस बल बढ़ा दिया गया। बतातें चलें कि इस तरह पुलिस पर हमाला करने की यह दूसरी घटना है। इस से पहले हुई मुठभेड़ में असम राइफल्स का जवान घयाल हुआ था।
इसे भी पढ़ेंः Manipur Voilence: मणिपुर से छात्रों को वापस लाने में जुटी है योगी सरकार, अब तक 100 को लाया गया












Click it and Unblock the Notifications