जम्मू में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 4 आतंकी ढेर
नई दिल्ली। एक ओर जहां सरकार पड़ोसी मुल्क से वार्ता की पहल का कदम उठाने की राहें तलाश रही है वहीं लगातार हो रही गोलीबारी व मुठभेड़ से सम्बंधों में खटास बढ़ती जा रही है। इसी मुठभेड़ में सेना का 2 जवान शहीद व 4 आतंकी ढेर हो गए। शहीद जवान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार एक-दो दिन पहले कुछ आतंकी माचिल सेक्टर की ओर से एलओसी पार करके भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। घुसपैठिये आतंकियों की संख्या 6 से 8 के बीच बताई जा रही है।
पढ़ें- चुनावों की दस्तक
आतंकियों से निबटने की कोशिश में एक जवान राहुल कुमार सिंह शहीद हो गया। दोनेां ओर से हो हरी गोलीबारी का खामियाजा भारत को एक जाबांज को भुगतना पड़ा। बुलंदशहर के बीबी नगर का राहुल सिंह कल देर रात कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से टक्कर ले रहा था।
परिवारवालों के अनुसार, उनकी शादी तय हो गई थी और इस दिसंबर में वह परिणय सूत्र में बंधने वाले थे। इलाके के ग्रामीणों ने बताया कि राहुल कुमार सिंह परम शिवभक्त थे। वह कई बार हरिद्वार व ऋषिकेश से जलाभिषेक के लिए कांवड़ में गंगा जल लाए थे। फिलहाल दोनों देशाें के बीच फैली तनातनी को जल्द सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications