अनंतनाग, श्रीनगर, बडगांव में एनकाउंटर खत्म, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके नूरबाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के अनुसार यहां दो आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें सेना ने घेर लिया है। वहीं अनंतनाग स्थित दूरू शाहबाद में भी सेना का आतंकियों के साथ एनकाउंटर चल रहा था, जहां सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। इलाके में किसी भी तरह की अफवाह ना फैले इसके लिए सेना ने नूरबाग और शाहबाद में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। आतंकियों और सेना के बीच लगातार दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। इसके अलावा बडगांव के चदूरा इलाके में भी सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। वहीं अनंतनाग के गाजीगुंड में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।

फायरिंग में सेना ने नूरबाग में एक आतंकी को मार गिराया है और यहां सेना और आतंकी के बीच फायरिंग बंद हो गई है। सेना इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं अनंतनाग में भी सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है, जिसके बाद यहां भी एनकाउंटर खत्म हो गया है। सेना यहां पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
जानकारी के अनुसार बडगाम में तीन आतंकी एक बिल्डिंग में छिपे थे। इन आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ चल रही थी। आतंकियों के साथ अनंतनाग के दूरू शाहबाद में चल रहा एनकाउंटर खत्म हो गया है। सेना ने यहां एक आतंकी को मार गिराया है, दोनों तरफ से गोलीबारी बंद हो गई है। सेना यहां सर्च ऑपरेशन चला रही है।
इसे भी पढ़ें- गलती से चली गोली उप-वायुसेना प्रमुख एसबी देव की जांघ में लगी, अस्पताल लाए गए












Click it and Unblock the Notifications