Elvish Yadav ने मैक्सटर्न की पीट-पीट कर दी ऐसी हालत, अब यूट्यूबर ने Video शेयर कर कहा- 'जान गई तो देख लेना...'
Elvish Yadav VS Maxtern Fight: बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव एक बार से विवादों में हैं। एल्विश यादव पर इस बार कथित रूप से एक दूसरे यूट्यूबर सागर ठाकुर, जिनको सोशल मीडिया पर मैक्सटर्न (Real Maxtern) के नाम से जाना जाता है, उनको पीटने का आरोप है।
मैक्सटर्न ने अब वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे एल्विश यादव ने गुरुग्राम में एक जगह बुलाकर कई लोगों के साथ उनकी बेरहमी से पिटाई की है। उन्होंने ये भी कहा है कि एल्विश ने तीन से चार बार जान से मारने की धमकी भी दी है। एल्विश की मार-पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

#ArrestElvishYadav हुआ ट्रेंड, रीढ़ की हड्डी तोड़ने का आरोप
जिसके बाद से ट्विटर पर #ArrestElvishYadav टॉप ट्रेंड कर रहा है। एल्विश वर्सेज मैक्सटर्न के बीच चल रही है ये लड़ाई सोशल मीडिया का अभी सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। इस मामले पर मैक्सटर्न की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।
गुरुग्राम पुलिस ने सागर ठाकुर ( मैक्सटर्न ) के साथ मारपीट करने के आरोप में एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मैक्सटर्न ने दावा किया कि एल्विश यादव ने उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की है। एल्विश पर आईपीसी की धारा 147, 149, 323, और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन हत्या की धमकी से संबंधित धाराएं नहीं लगाई गई हैं।
अब मैक्सटर्न ने नया वीडियो जारी कर कहा- 'जान गई तो एल्विश यादव होगा जिम्मेदार...'
मारपीट की इस घटना के बाद मैक्सटर्न के नाम से मशहूर पीड़ित यूट्यूबर सागर ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर किया है। इस वीडियो में मैक्सटर्न ने बताया है कि कैसे एल्विश यादव और उसके साथ कई लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की है और जान लेने की कोशिश की है।
इस वीडियो में मैक्सटर्न ने पूरी घटना का जिक्र किया है और विस्तार से बताया है।
मैक्सटर्न ने बताया कि, ''एल्विश यादव ने मुझे तीन से चार बार जान की मारे की धमकी दी है...तो अगर जान गई तो देख लेना, इसका जिम्मेदार एल्विश यादव होगा। मैं रात भर दर्द में सो नहीं पाया हूं। मैं रात को साकेत के मैक्स अस्पताल भी गया था। एल्विश ने मेरी स्पाइन तोड़ने की कोशिश की है। मैं पूरी जिंदगी के लिए लावारिश हो सकता था।''
मैक्सटर्न बोला- 'मैं तो डिबेट चाहता था लेकिन एल्विश ने आते ही हमला किया...'
मैक्सटर्न ने हरियाणा पुलिस के पास अपनी शिकायत भी बताया है कि एल्विश यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी है। पीड़ित मैक्सटर्न ने बताया कि एल्विश यादव से मुलाकात कर वह बातों को डिबेट से खत्म करना चाहता था।
उन्होंने कहा, ''एल्विश यादव से मुलाकात के लिए, मैंने सारी तैयारियां की थी। सोफा लगाया था लेकिन एल्विश भाई रात 12:30 बजे आए और आते ही मारना शुरू कर दिया। 8-10 लोग साथ थे, मुझे पकड़ लिया, मुक्के से चेहरे पर मारा, नाक पर मारा और शरीर पर अटैक किए ...और मैं अकेला था...इसलिए मैं कुछ नहीं कर पाया। मैं लगभग बेहोश हो गया था। ये सारी घटना कैमरे में रिकॉर्ड है...जो आपने सोशल मीडिया पर देखी ही होगी।''
Elvish Yadav VS Real Maxtern: जानिए क्या है एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच का पूरा विवाद
पीड़ित यूट्यूबर मैक्सटर्न 2017 से कंटेंट बना रहे हैं। इनके चैनल पर 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। एल्विश यादव और मैक्सटर्न दोनों एक-दूसरे को 2021 से जानते हैं। मैक्सटर्न का दावा है कि एल्विश यादव के फैन पेज से उनके लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। दोनों के बीच पहले से ही सोशल मीडिया पर वाद-विवाद चल रहा था लेकिन अब बात विवादों में बदल गई है।
ये पूरा मामला 48 घंटे से चर्चाओं में आया था। असल में एल्विश यादव ने मुनव्वर फारूकी को एक क्रिकेट मैच के दौरान गले लगाया था, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थी। ये फोटो एल्विश के चाहने वालों को पसंद नहीं आई थी। जिसकी वजह से एल्विश ट्रोल हो रहे थे। यूट्यूबर मैक्सटर्न ने भी एल्विश और मुनव्वर फारूकी की गले लगते हुए तस्वीर शेयर की थी। जिस पर एल्विश ने उन्हें चेतावनी दी थी कि, 'भाई तू दिल्ली में ही रहता है ना।'












Click it and Unblock the Notifications