Elon Musk Twitter की कंप्लेन से हलकान ! हैंडल लॉक कर टेस्ट कराया, 'कुछ परेशानियों' की हुई पहचान

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क से जुड़ी परेशानी के कारण सुर्खियों में हैं। हैंडल लॉक होने के बाद मस्क के अकाउंट से जुड़े कुछ मुद्दों की पहचान की गई है।

Elon Musk Twitter

Elon Musk Twitter अकाउंट में कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मस्क का ट्विटर अकाउंट लॉक होने के बाद परीक्षण के लिए बंद कर दिया गया। ट्विटर की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ट्विटर "सिस्टम के साथ कुछ मुद्दे" हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि कंपनी अगले सप्ताह इस मुद्दे के समाधान पर काम करेगी।

ट्विटर हैंडल पर सार्वजनिक और निजी पोस्ट में Engagement की परेशानी रिपोर्ट किए जाने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। कंप्लेन के बाद एलन मस्क ने बुधवार को अपने स्वयं अपने ट्विटर अकाउंट को लॉक कर परेशानी की जांच की। मंगलवार को, दक्षिणपंथी टिप्पणीकार इयान माइल्स च्योंग ने ट्वीट किया कि जब उनका खाता प्राइवेट मोड में था, लेकिन एक ट्वीट की पहुंच उसी ट्वीट की तुलना में कहीं अधिक थी, जब उनका खाता सार्वजनिक किया गया था। मस्क ने तुरंत जवाब दिया कि यह "बेहद चिंताजनक" है। बाद में उन्होंने अपना खुद का प्रयोग करने का संकल्प लिया।

एलन मस्क ने ट्विटर अकाउंट परीक्षण के बाद लंदन के समयानुसार सुबह 6:00 बजे के तुरंत बाद ट्वीट किया, "मेरे अकाउंट को कल सुबह तक के लिए प्राइवेट कर दिया गया है ताकि यह जांचा जा सके कि आप मेरे सार्वजनिक ट्वीट्स की तुलना में मेरे निजी ट्वीट्स को अधिक देखते हैं या नहीं।"

Recommended Video

      Twitter Down : फिर डाउन हुआ Twitter, न नोटिफिकेशन आया न अकाउंट हुआ लॉगिन | वनइंडिया हिंदी | *News

      बता दें कि अक्टूबर के अंत में 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का मालिकाना हक हासिल करने के बाद से मस्क ने का ये नवीनतम प्रयोग है। इसमें लोगों से पूछने के लिए ट्विटर पोल का उपयोग करना शामिल है। मस्क ने पूछा था कि क्या उन्हें सीईओ के रूप में काम जारी रखना चाहिए और टाइमलाइन को डिफ़ॉल्ट रूप से एल्गोरिथम फीड पर स्विच कर देना चाहिए।

      यह भी दिलचस्प है कि 44 अरब डॉलर के भारी-भरकम अधिग्रहण के बाद से, मस्क अपनी कई नीतियों के कारण आलोचनाओं के घेरे में भी रहे हैं। उन्होंने आधे कर्मचारियों की छंटनी कर दी। ट्विटर ब्लू टिक के लिए भुगतान करने वाली सब्सक्रिप्शन सेवाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि महंगे अधिग्रहण को सही ठहराने के लिए ऐसे कदम जरूरी थे।

      ट्विटर ने विज्ञापनदाताओं ने मस्क के कंटेंट मॉडरेशन नियमों के कारण बड़ी संख्या में पलायन किया है। इसके राजस्व पर भी असर पड़ा है। खुद मस्क ने भी गत नवंबर में स्वीकार कि ट्विटर के राजस्व में "भारी" गिरावट हुई। उन्होंने विज्ञापनदाताओं पर दबाव डालने के लिए एक्टिविस्ट के कुछ समूहों को दोषी ठहरा दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+