एलन मस्क ने NDA की जीत पर दी पीएम मोदी की बधाई, अपनी कंपनियों के लिए जताई बड़ी उम्मीद
एनडीए की जीत के बाद दुनिया के तमाम शीर्ष नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई संदेश दिए। तनाव के बावजूद जस्टिन ट्रूडो ने भी पीएम मोदी की बधाई दी। जस्टिन ट्रूडो ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत के लिए बधाई। इस बीच मस्क ने अपनी एक्स टाइमलाइन पर एक पोस्ट में मस्क उम्मीद जताई कि उनकी कंपनियां भारत में शानदार तरीके से काम करेंगी।
एनडीए की जीत और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने पर बधाई दी। मस्क ने अपनी एक्स टाइमलाइन पर एक पोस्ट में मस्क उम्मीद जताई कि उनकी कंपनियां भारत में शानदार तरीके से काम करेंगी। मस्क ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई! मैं आशा करता हूं कि मेरी कंपनियां भारत में शानदार काम करेंगी।"

एनडीए की जीत के बाद भारत से तनाव के बावजूद जस्टिन ट्रूडो ने भी पीएम मोदी की बधाई दी। ट्रूडो ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत के लिए बधाई। कनाडा उनकी सरकार के साथ मिलकर काम करने तैयार है ताकि दोनों देशों और लोगों के बीच संबंध और मजबूत हों। ये संबंध मानवाधिकार, विविधता और कानून के शासन पर आधारित है।
इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी फोन करके नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी थी। दोनों नेताओं के बीच बात के बाद ही अमेरिका के एनएसएस केक सुलिवन ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच नई सरकार में संबंध आगे बढ़ाने के लिए भारत का दौरा करेंगे। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी गुरुवार को नरेंद्र मोदी से बात की और जीत की बधाई दी।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी से बात करके उन्हें बधाई दी। इसके अलावा फिलीपीन्स के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोज ने पीएम मोदी से बात की। ब्राजील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा, एस्टोनिया के पीएम काजा काल्लास, यूरोपियन कीशन के अध्यक्ष उर्सुला वोन देर लेयेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया के कई बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications