राजस्थान में सड़क दुर्घटना, 11 तीर्थयात्री मरे

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "घटना में मारे गए लोग गुजरात के रहने वाले थे। वे जैसलमेर जिले के नजदीक एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामदेवारा जा रहे थे।" घटना में मारे गए 11 लोगों में दो महिलाएं व दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि घायल हुए सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया, "दो घायलों की हालत गंभीर है।"
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications