भीड़ में 'गजराज' ने जीता सभी का दिल, सूंड से खुद ही गणेश जी की मूर्ति पर चढ़ाई माला
नई दिल्ली, अगस्त 31। आज देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। दो साल कोरोना के कारण बर्बाद होने के बाद इस बार गणेश उत्सव हर जगह धूमधाम से मनाया जा रहा है। दो साल के बाद लालबाग के राजा के दर्शन भी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। कोविड काल में सिर्फ ऑनलाइन दर्शन की अनुमति थी। ऐसे में घर-घर के अंदर इस बार गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
इस बीच इंटरनेट पर गणेश उत्सव के ढेर सारे वीडियो ट्रेंड और वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। वायरल वीडियो में एक हाथी ने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, वीडियो में एक हाथी गणेश जी की मूर्ती को शान से माला पहना रहा है। वायरल वीडियो में हाथी ने अपनी सूंड से गणेश जी की मूर्ती पर माला चढ़ाई है।

3 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को किया लाइक
इस नजारे को देख वहां मौजूद लोग काफी खुश होते हैं और जोर-जोर से तालियां बजाते हैं। हालांकि वायरल वीडियो कहां का है, यह पता नहीं चल सका है, लेकिन यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर @Poojanikam20 नाम के ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 4 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को रिट्वीट भी कर चुके हैं।

अगले 10 दिन तक चलेगा गणेश उत्सव
आपको बता दें कि 31 अगस्त से शुरू होकर अगले 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव को लेकर पहले से ही सभी तैयारियां हो गई थी। इन 10 दिनों में बॉलीवुड जगत के अंदर भी गणेश उत्सव की काफी धूम रहेगी। कई सेलिब्रिटीज अपने-अपने घरों में गणपति जी को स्थापित करते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर गणेश जी का अलग-अलग लुक भी वायरल हो रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन के सिग्नेचर लुक के अवतार में गणेश जी की मूर्ति की हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications