मोदी की छाया से ओतप्रोत लोकसभा चुनाव का समापन

Elections-16thloksabha
नई दिल्ली। तीन प्रमुख राज्यों की 41 लोकसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव संपन्न होने के साथ ही देश में अब तक के सबसे तीखे संसदीय चुनाव का समापन हो जाएगा। पांच सप्ताह से भी ज्यादा अवधि तक चली चुनावी प्रक्रिया में एक दशक से जारी कांग्रेस के शासन का अंत होने की उम्मीद की जा रही है।

समापन चरण में बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की जिन सीटों पर मतदान कराए जाने हैं वहां एक अनुमान के मुताबिक 6.6 करोड़ वैध मतदाता हैं जो 606 प्रत्याशियों में से 41 सांसदों का चुनाव करेंगे।दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोकसभा चुनाव में कुल मिलकर 9,667 प्रत्याशी मैदान में उतरे और 81.4 करोड़ मतदाताओं में से अभी तक बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सोमवार को समापन सत्र पूरा होने और 16 मई शुक्रवार को होने वाली मतगणना तक मोदी चर्चा के केंद्र में बने रहेंगे। कांग्रेस नेताओं के अलावा और किसी को भी इस बात पर संदेह नहीं है कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के हाथों से सत्ता फिसलने जा रही है। लेकिन इस बात को लेकर भी आशंका विद्यमान है कि नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन की सरकार बनने की स्थिति बनेगी या नहीं।

संशय है कि 543 सदस्यों वाली लोकसभा में इस गठबंधन को सरकार बनाने लायक आंकड़ा जुट सकेगा। भाजपा समर्थक चुनाव प्रेक्षक जी. वी. एल. नरसिम्हा राव ने जोर देकर कहा है कि मोदी (63) देश के अगले प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं।

राव ने कहा,''मोदी की लहर है और मैं समझता हूं कि इस बार भाजपा को यादगार जीत मिलेगी। कांग्रेस इस बार सबसे कम सीटें जीत सकेगी। हमें मोदी के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार मिलने वाली है।" चुनाव पूर्व के अधिकांश सर्वेक्षणों में भाजपा को कांग्रेस से आगे दर्शाया गया है, लेकिन कुछ को इस बात पर संदेह है कि भाजपा और उसके सहयोगी सरकार बनाने के लिए अनिवार्य 272 सीट लोकसभा में हासिल कर सकेंगे।

राजनीतिक विश्लेषक दीपांकर गुप्ता और प्रांजय गुहा ठाकुराता का मानना है कि जीत के कगार पर पहुंची भाजपा यदि बहुमत से पीछे रह जाती है तो उसका मतलब यह होगा कि मोदी की जगह किसी और के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। गुप्ता ने कहा, "यदि मोदी भाजपा को 180-190 से आगे ले जाने में सफल नहीं होते हैं तो उस स्थिति में भाजपा के बुजुर्ग नेता सिर उठाएंगे। उस स्थिति में भी भाजपा सरकार तो बनाएगी लेकिन उसका मुखिया मोदी की जगह कोई और होगा।"

ठाकुराता भी इस बात से सहमति जताते हुए कहते हैं, "भारतीय राजनीति अनिश्चितताओं से भरी है।" इन अनुमानों से इतर कांग्रेस का कुछ और ही मानना है। पार्टी के प्रवक्ता संजय झा ने आईएएनएस से कहा, "हमें भरोसा है कि हम सरकार बनाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+