Election results Updates: सड़क पर मना जश्न तो SHO होंगे सस्पेंड, चुनाव आयोग ने दिए एक्शन के निर्देश

नई दिल्ली, 2 मई: देश में कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी है। कोरोना महामारी के बीच देश में इस समय चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग की गिनती जारी है। इस बीच कई जगहों पर पार्टी कार्यालयों में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके लेकर चुनाव आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य के प्रमुख सचिवों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज करने के लिए कहा है।

Respective State Chief Secretaries takes immediate action to stop such gatherings: Ec

Recommended Video

      Election Result 2021: Bengal, Tamil Nadu में जीत का जश्न, EC ने दिया FIR का आदेश | वनइंडिया हिंदी

      चुनाव गिनती के बीच रुझानों में अपनी-अपनी पार्टियों को बढ़त बनाते देख समर्थक जश्न मना रहे हैं। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से ऐसी तस्वीरें आई हैं कि कोरोना महामारी के बावजूद समर्थक सड़कों पर जुटकर जश्न मना रहे हैं। जबकि चुनाव आयोग ने ऐसा करने पर पाबंदी लगाई हुई है। ऐसी तस्वीरें, वीडिओ आने के बाद अब चुनाव आयोग ने संबंधित राज्य के मुख्य सचिवों को इस तरह की सभाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

      चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा कि, चुनाव आयोग ने प्रत्याशित जीत का जश्न मनाने के लिए इकट्ठे हुए लोगों की रिपोर्टों को गंभीरता से लिया है। आयोग ने सभी 5 राज्यों के मुख्य सचिवों को ऐसे प्रत्येक मामले में एफआईआर दर्ज करने, संबंधित एसएचओ को निलंबित करने और इस तरह की प्रत्येक घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैं।

      भारत में कोरोना वायरस की दूसरी का प्रकोप जारी है। रविवार (02 मई) को भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,92,488 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 3,689 लोगों की मौत हुई है और 3,07,865 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 2,15,542 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव कोविड-19 मरीजों की संख्या 33,49,644 है। वहीं डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,59,92,271 है। देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,95,57,457 हो गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+