छत्तीसगढ़ में भाजपा की एकतरफा बढ़त, पीछे छूटी कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कुल 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक 11 में से 10 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस के उम्मीझदवार आगे चल रहे हैं। सबसे अहम है कि छत्तसीगढ़ के नक्सली इलाकों में दृश्य दिख रहा है। छत्तीसगढ़ के नक्सली बस्तर इलाके में भाजपा के दिनेश कश्यप काफी आगे चल रहे है। वहीं कांग्रेस महज दो सीटों पर लीड कर रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में तीन चरणों में मतदान हुआ था। नारायणपुर जिले को छोड़कर बाकी 26 जिला मुख्यालयों में मतों की गिनती की जा रही है। 2009 में छत्तीसगढ़ में एनडीए के पास 10 सीटें थी जबकि यूपीए के पास यहां सिर्फ 1 सीट थी। लगभग यहीं दृश्य इस बार भी देखने को मिल रहा है।

चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर

छत्तीसगढ़ में 211 प्रत्याशियों चुनावी मैदान में है। इनमें राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह, महासमुंद से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, कोरबा से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. चरणदास महंत, दुर्ग से भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय व रायपुर संसदीय क्षेत्र से रमेश बैस प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनके अलावा 22 महिला उम्मीदवारों के भाग्य का भी फैसला होगा। छत्तीसगढ़ में एक करोड़ 22 लाख 50 हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 63 लाख 19 हजार पुरुष व 59 लाख 30 हजार महिला मतदाता शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+