सावधान: बीजेपी नतीजे आते ही अराजक तत्वों ने शुरु कर दी घिनौनी साजिश
बैंगलोर।
रुझान और शुरुआती परिणामों से अब साफ हो गया है कि एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है। सीधे शब्दों में कहें तो नरेन्द मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। बस देश को विकास की राह पर बढ़ते ना देखने चाहने वाली शक्तियों ने अपना काम शुरु कर दिया है। काम वैसा जिसे जानने के बाद शर्म आ जाए। जी हां वो देश में अब अफवाह फैलाने लग गये है कि नरेन्द्र मोदी के पीएम बनते ही देश में दंगे शुरु हो जाएंगे। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के मुताबिक लोगों के मोबाइल फोन एक मैसेज मिल रहा है जिसमें एक अजीबो-गरीब डरावनी तस्वीर बनी हुई है और उसके नीचे लिखा हुआ है कि 'आप अपने घर से बाहर न निकलें क्योंकि दंगे फैल सकते हैं'। उसी मैसेज में ये भी लिखा गया है कि मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही देश में दंगे शुरु हो जाएंगे। इस मैसेज में मोदी की दंगाई छवि का भी जिक्र किया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ऐसे
में वनइंडिया की तरफ से आपसे सिर्फ एक ही अपील है कि ऐसे अफवाहों पर ध्यान ना दें और अगर आपके मोबाइल पर ऐसा किसी भी तरह का मैसेज आता है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन को इस बात की जानकारी दें। आपको बताते चलें कि अभी तक के मतगणना के अनुसार एनडीए अजेय बढ़त की तरफ है।











Click it and Unblock the Notifications