Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उड़ीसा CM नवीन पटनायक ने ममता, सोनोवाल, विजयन, स्टालिन को दी जीत की बधाई

नई दिल्ली, मई 2। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल में लगातार हैट्रिक लगाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी है। इसके साथ ही पटनायक ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, डीएमके के एमके स्टालिन को भी जीत की बधाई दी।

Navin Patnaik

नवीन पटनायक ने ममता बनर्जी की जीत पर बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा "पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की लगातार तीसरी बार जीत पर ममता बनर्जी जी को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में राज्य ऊंचाईयों को छुएगा। शुभकामनाएं।"

अन्य राज्यों में भी जीत की बधाई
असम में बीजेपी की जीत पर बधाई देते हुए पटनायक ने लिखा "सर्बानंद सोनोवाल जी असम विधानसभा चुनाव में आपकी पार्टी की लगातार दूसरी बार जीतने के लिए बधाई। आपको शुभकामनाएं।"

वहीं केरल में एलडीएफ की ऐतिहासिक दोबारा जीत पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा "पिनाराई विजयन जी आपकी पार्टी की केरल विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत पर बधाई। शुभकामनाएं।"

उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में डीएमके की जीत पर पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन को शुभकामना संदेश लिखा है। "एमके स्टालिन जी डीएमके की तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई। आपको सफलतापूर्वक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+