मोदी ने सच कर दी अपनी भविष्यवाणी, अपने दम पर दिलाई जीत

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी ने अपने दम पर भाजपा को जीत दिला दी है। मोदी की लहर में पूरा देश मोदीमय हो चुका है। जनता ने मोदी प भरोसा दिखाया और भाजपा को स्पष्ट बहुमत पर लाकर खड़ा कर दिया है। मोदी के दम पर ही एनडीए 300 के आंकड को पार कर चुकी है।

बात करें मोदी की कहीं बातों का तो उन्होंने अपनी चार में तीन भविष्यवाणी को सच साबित किया है। आपको याद होगा अपनी चुनावी रैलियों में मोदी अक्सर 4 बातों का जिक्र करते थे। पहला एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें दिलाने का, दूसरा अकेले दम पर भाजपा को बहुमत में लाने का, तीसरा अमेठी में राहुल को हराना और चौथा यूपीए को दहाई अंक के आंकड़े पर समेटना।

चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर

इन 4 वादों में से मोदी ने अपने दम पर तीन वादें पूरे किए है। शुरुआती रुझान से साफ होता दिख रहा है कि एनडीए को 543 में से 330 सीटें मिल रही है, जबकि अकेले दम पर भाजपा 272 का आंकड़ा छूती दिख रही है।

वहीं अपनी तीसरे वादें के तहत मोदी ने जनता से अपील की थी कि वो कांग3स को सबक सिखाए और उसे सीटों के मामले में दहाई का आंकड़ा भी पार न करने दें। शुरुआती रुझान भी इसी ओर इशारा कर रहे है। यूपीए 71 सीटों तक सिमटती दिख रही हैं। वहीं अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि मोदी का चौथा वादा पूरा हो पाएगा या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+