सिक्किम, असम, त्रिपुरा और गोवा में बंपर मतदान

election
गोवा तथा पूर्वोत्तर के तीन राज्यों की 7 सीटों के लिए मतदान। इनमें असम की तीन, गोवा की दो एवं सिक्किम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है। मतदान के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

कहां कितने प्रत‍िशत हुआ मतदान -

  • सिक्किम में 76 फीसदी मतदान
  • गोवा में 74 फीसदी मतदान
  • त्रिपुरा में 72 प्रतिशत मतदान
  • असम में 75 फीसदी मतदान

यह भी पढ़ें - खेल चुनावों का

असम
असम की तीन लोकसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान। शाम चार बजे तक 75 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

सिक्किम
सिक्किम में एकमात्र लोकसभा सीट और 32 विधानसभा सीट के लिए शनिवार 76 फीसदी मतदान हुआ।

नवनिर्मित सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के टेक नाथ धकल और एसडीएफ के सांसद प्रेमदास राय सहित कुल छह प्रत्याशी लोकसभा सीट के लिए चुनाव मैदान में है। बत्तीस विधानसभा सीट के लिए 121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन विधानसभा सीटों में से दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं तथा 12 सीटें भूटिया और लेपचा समुदायों के लिए आरक्षित हैं।

त्रिपुरा
पूर्वी त्रिपुरा (सुरक्षित) संसदीय सीट के लिये शनिवार को 74 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशुतोष जिंदल ने बताया कि एक-दो मतदान केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी आ जाने के कारण वहां मतदान में कुछ देरी हुयी।

गोवा
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत गोवा की दो लोकसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह हुआ 72 प्रतिशत मतदान अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न 2 बजे तक 54 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

कांग्रेस सभी सीटों, भाजपा 13 और टीएमसी 7 सीटों के लिये चुनाव लड़ रही है। पांच निर्दलीय भी मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+