वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में कूचबिहार पुलिस अधीक्षक का किया ट्रांसफर
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक दो दिन पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में कूचबिहार के एसपी अभिषेक गुप्ता को हटा दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि कूचबिहार पुलिस अधीक्षक की जगह 2009 बैच के आइपीएस अमित कुमार सिंह, एसएस, आइबी नये पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालेंगे। चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया है कि अभिषेक गुप्ता चुनावी प्रक्रिया से अलग रहेंगे।

पिछले हफ्ते, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तीखी प्रतिक्रिया के कारण, पोल पैनल ने राज्य में चार पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया था।बनर्जी ने तब चुनाव आयोग पर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर अधिकारियों को स्थानांतरित करने का आरोप लगाया था। आयोग ने उस आरोप को खारिज कर दिया था। लेकिन अब चुनाव आयोग पूरी तरह से एक्शन में है। बता दें कि अभिषेक गुप्ता पर कूचबिहार में पीएम मोदी की सभा को लेकर पक्षपात करने का आरोप भी लगा था। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने उनके खिलाफ शिकायत भी की थी।
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा का किया तबादला
बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने 6 अप्रैल को कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा समेत चार पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने अनुज शर्मा की जगह अब 1991 बैच के आईपीएस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एडीजी डॉ.राजेश कुमार को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने बिधाननगर पुलिस कमिश्नर ज्ञानवंत सिंह का बीरभूम ट्रांसफर करने का आदेश दिया था।
जबकि आपरेशन एडीजी और आईजीपी नटराज रमेश बाबू को बिधाननगर का पुलिस कमिश्नर बना दिया है। हाल ही ज्ञानवंत सिंह टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता हवाई अड्डे पर सोने के साथ पकड़ा गया था तब उनसे पूछताछ के दौरान ज्ञानवंत हस्तक्षेप को लेकर चर्चा में रहे थे। बीजेपी ने उनके खिलाफ शिकायत भी की थी। चुनाव आयोग ने दो जिलों बीरभूम और डायमंड हार्बर के पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया है।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, गुजरात में विधायक पीरजादा समेत 5 लोग गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications