चुनाव आयोग आज राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का करेगा ऐलान

चुनाव आयोग राष्ट्रपति चुनाव की तारीख की आज कर सकता है घोषणा, शाम पांच बजे तक हो सकता है ऐलान

नई दिल्ली। देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज शाम पांच बजे तक तारीख की घोषणा हो सकती है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कार्यकाल इसी जुलाई माह में पूरा हो रहा है, ऐसे में देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव प्रणव मुखर्जी के कार्यकाल के पूरा होने से पहले कराया जाएगा।

ec

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही तमाम विपक्षी दलों के साथ मुलाकात करके राष्ट्रपति पद के लिए एक उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने की कोशिशों में जुटी हैं। इसके लिए कई दौर की बैठकें इन नेताओं के साथ हो चुकी है। कई विपक्षी दलों ने सोनिया गांधी को अपना समर्थन दिया है और 2019 में भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए सभी दल एकजुट हो रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, इसके लिए तेलंगाना की टीआरएस को भी भाजपा अपने साथ लाने की कोशिश कर रही है। टीआरएस ने पहले ही भाजपा का साथ देने की बात कही है, ऐसे में अगर पार्टी को कुछ दलों छोटे दलों का साथ नहीं मिलता है तो ये दल अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मोदी के दिग्गज मंत्री ने कहा, 'मैं खुद मांसाहारी हूं, लोग क्या खाना चाहते हैं, यह उनकी पसंद है'

हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुझाव दिया है कि सरकार को ऐसे उम्मीदवार के साथ सामने आना चाहिए जिसपर सभी दल आम सहमति दे सके। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए सरकार और विपक्षी दल किसी एक नाम पर अपनी आम राय बना सकते हैं। एक तरफ जहां भाजपा में सुमित्रा महाजन, द्रौपदी मुरमू के नाम को लेकर चर्चा चल रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी दल मीरा कुमार, गोपाल गांधी और प्रणव मुखर्जी को लेकर चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+