इलेक्शन कमीशन के सूत्रों का दावा- बिहार में समय पर होंगे विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने रविवार को बताया कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय पर होंगे। सूत्रों ने बताया कि, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कुछ राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव को टालने की मांग की गई थी। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो जाएगा। माना जा रहा है कि, आयोग अक्टूबर-नवंबर के बीच किसी समय चुनाव करवा सकता है।

विपक्ष ने चुनाव टालने का किया था अनुरोध

विपक्ष ने चुनाव टालने का किया था अनुरोध

निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया,बिहार का चुनाव निश्चित तौर पर समय पर होगा।' राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने महामारी के समय चुनाव कराने के औचित्य पर सवाल उठाया है। राजग की घटक लोक जनशक्ति पार्टी ने महामारी के मद्देनजर चुनाव टालने का अनुरोध किया है। राकांपा और नेशनल पीपुल्स पार्टी जैसे कुछ अन्य दलों ने भी चुनाव टालने की मांग की है।

चुनावों के लिए गाइडलाइन जारी कर चुका है आयोग

चुनावों के लिए गाइडलाइन जारी कर चुका है आयोग

महामारी के दौरान बिहार विधानसभा का चुनाव और कुछ अन्य उपचुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग द्वारा मांगे गए सुझाव पर राजनीतिक दलों ने हाल में अपना जवाब दिया था। पिछले सप्ताह आयोग ने महामारी के दौरान चुनाव और उपचुनाव कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश को सामने रखा था। चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक मतदाताओं को मतदान के दौरान ग्लव्स दिए जाएंगे।

मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर से जांच की जाएगी

मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर से जांच की जाएगी

आयोग ने जारी गाइडलाइन में कहा है कि, क्वारंटाइन में में रहने वाले कोविड-19 के मरीजों को मतदान के दिन अंतिम समय में मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर से जांच की जाएगी। बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव पर अब तक चुनाव आयोग के अंदर किसी भी तरह की आधिकारिक बैठक नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+