कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए चुनाव आयोग ने तत्काल प्रभाव से बहाल की स्टार प्रचारकों की अधिकतम सीमा
कोरोना के मामलों में कमी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली, 20 फरवरी। कोरोना के मामलों में कमी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया है। चुनाव आयोग के नए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय/राज्य दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 40, मान्यता प्राप्त दलों के अलावा अन्य दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 20 कर दी गई है। सभी दल अतिरिक्त स्टार प्रचारकों की सूची 23 फरवरी को शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग को सौंप सकते हैं।

बता दें कि अक्टूबर 2020 में चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी थी। जबकि गैर मान्यता प्राप्त दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 20 से घटाकर 15 कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन की ले चुकी हैं तीन खुराक
Recommended Video
स्टार प्रचारकों की संख्या बढ़ाते हुए आयोग ने कहा कि कोरोवा वायरस के एक्टिव और नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारें स्थिति को देखते हुए धीरे-2 कोरोना की पाबंदियों को हटा रही हैं। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है।
चुनाव आयोग के लिखित निर्देश में कहा गया है कि, 'मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या की अधिकतम सीमा 40 होगी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अलावा अन्य के लिए यह 20 होगी।' मणिपुर विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों, यूपी चुनाव के चरण 5, 6 और 7 और असम की माजुली सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए, अतिरिक्त स्टार प्रचारकों की सूची 23 फरवरी को शाम 5 बजे तक आयोग या संबंधित मुख्य चुनाव अधिकारी को प्रस्तुत की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications