पश्चिम बंगाल: बाबुल सुप्रियो के खिलाफ दर्ज की शिकायतों को EC ने लिया वापस

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के खिलाफ आचार सहिंता उल्लघंन के आरोप में दर्ज की गईं दो एफआईआर को चुनाव आय़ोग ने वापस ले लिया है। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय बसु ने बताया कि, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज करने के अपने निर्देश को उन्होंने वापस ले लिया। रविवार को सुप्रियो के अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों को उनकी ड्यूटी करने से रोकने जाने पर अंडाल पुलिस द्वारा स्वत: सज्ञान लेते हुए दो मामले दर्ज किए गए थे।

Election Commission registers 2 FIRs against BJP candidate from Asansol Babul Supriyo

आसनसोल से बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो पर आरोप था कि, उन्होंने चुनाव आयोग की नामंजूरी के बाद भी कैंपेन सॉन्ग बजाया, जिसके लिरिक्स आपत्तिजनक थे। आयोग इस पर पहले ही रोक लगा चुका है। वहीं सुप्रियो पर दूसरा आरोप था कि, उनके चुनावी अभियान की रिकॉर्डिंग कर रहे एक चुनावी अधिकारी के कैमरों को छीना गया था। इन दोनों मामलों में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए बाबुल सुप्रियो के खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे।

इससे पहले मार्च में, चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए सुप्रियो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उस समय, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय बसु ने कहा था कि चुनाव आयोग बाबुल सुप्रियो के चुनाव अभियान गीत की बारीकी से निगरानी कर रहा था। उनके इस गाने की शिकायत टीएमसी की ओर से की गई थी। जिसके बाद चुनाव आय़ोग ने एक्शन लिया था। बसु ने तब कहा था कि सुप्रियो ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल साइट्स में मीडिया सर्टिफिकेशन के बिना गाने का प्रचार किया था।

वहीं सोमवार को बाबुल सुप्रियो का एक वीडियो सामने आय़ा है जिसमें वे पुलिस के अधिकारी को धमकाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में बाबुल एक पुलिस अधिकारी को धमकी देते हुए उसे नाली का कीड़ा कह रहे हैं। वीडियो में बाबुल थाना प्रभारी को फटकारते नजर आते हैं। इस पर थाना प्रभारी उन्हें कहते हैं कि मैं आपका सम्मान करता हूं। इस तरह से आप बात मत करिए। तब बाबुल सुप्रियो उत्तेजित होकर कहते हैं कि तुम्हारी तरह नीच नाली के कीड़ों से मैं किसी तरह की श्रद्धा नहीं चाहता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+