ECI News: 'भारत ने 64 करोड़ से ज्यादा मतदान का विश्व रिकॉर्ड बनाया', काउंटिंग से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त
Election Commission Press Conference: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले भारत के चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं का सम्मान किया। लोकसभा चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 64.2 करोड़ मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोग ने महिलाओं को खड़े होकर सम्मान देते हुए, कहा कि इस बार भारत में 31 करोड़ महिला वोटरों ने मतदान किया है। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे बड़ा है। लोकसभा चुनावों पर सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जम्मू और कश्मीर में मतदान पिछले चार दशकों में सबसे अधिक रहा। यह उन आम चुनावों में से एक है, जिसमें हमने हिंसा नहीं देखी। इसके लिए दो साल की तैयारी की आवश्यकता थी।

2024 के चुनावों के दौरान नकदी, मुफ्त उपहार, ड्रग्स और शराब सहित 10,000 करोड़ रुपये की जब्ती का रिकॉर्ड बनाया है। जबकि 2019 में यह संख्या 3,500 करोड़ रुपये थी, यानी कि राशि का लगभग 3 गुना है...स्थानीय टीमों को अपना काम करने के लिए सशक्त बनाया गया। कुमार ने कहा कि चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक काम के कारण हमने कम पुनर्मतदान सुनिश्चित किए - हमने 2019 में 540 के मुकाबले 2024 के लोकसभा चुनावों में 39 पुनर्मतदान देखे और 39 में से 25 पुनर्मतदान केवल 2 राज्यों में हुए।
आयोग ने यह भी कहा कि हमने महिलाओं के प्रति गरिमा बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। कोशिश खासकर इस बात कि किसी भी नेता के मुंह से कोई ऐसी बात न निकले जो उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाए। बुजुर्ग मतदान कर्ताओं की बात करें तो, हमने VFH यानी वोट फ्रॉम होम की व्यवस्था हमने की। करीब 135 स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिनके माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं को आने-जाने में आसानी हुई।
मतगणना पर सीईसी ने क्या कहा?
4 जून के आम चुनावों की मतगणना पर सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि पूरी मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से मजबूत है। बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान कर दिया गया है। भारतीय चुनाव प्रणाली ऐसी है कि इसमें चुनाव के बाद जांच की सुविधा हो। इस प्रक्रिया पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। दुनिया की सबसे बड़ी मतगणना प्रक्रिया के दौरान मतगणना अधिकारी, मतगणना एजेंट, माइक्रो-ऑब्जर्वर, आरओ/एआरओ, पर्यवेक्षकों सहित लाखों लोग मौजूद होते हैं।
डीप फेक पर क्या बोले?
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि हमने 2024 के आम चुनावों में डीप फेक, एआई जनित सिंथेटिक सामग्री के खतरे को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है। 2024 के आम चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की 495 शिकायतों में से 90 प्रतिशत से अधिक का निपटारा कर दिया जाएगा। एमसीसी के दौरान सभी विकास कार्य रुक जाते थे, ईसी ने 95-98 प्रतिशत परियोजनाओं में आवेदन के 48 घंटे के भीतर अनुमति दे दी। एमसीसी अवधि के दौरान सीविजिल पर 4.56 लाख से अधिक उल्लंघनों की सूचना प्राप्त हुई।
#WATCH | Delhi | Election Commission of India gives a standing ovation to all voters who took part in Lok Sabha elections 2024 pic.twitter.com/iwIfNd58LV
— ANI (@ANI) June 3, 2024












Click it and Unblock the Notifications