अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- देश के लिए बेहद खतरनाक
कोलकाता। लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण के मतदान को लेकर 17 मई शाम से चुनाव प्रचार बंद हो जाएंगे। 19 मई को मतदान होना है। लेकिन पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले यानी कि आज (16 मई) रात 10 बजे से अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव आयोग ने बंगाल में हो रही हिंसा को देखते हुए यह फैसला लिसा है।

लेकिन आयोग का यह निर्णय विवादों में आ गया है। पहले ममता बनर्जी ने इस फैसले पर सवाल उठाया और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि आयोग ने बंगाल में पीएम मोदी की रैलियों को अनुमति दी और उसके बाद चुनाव प्रचार खत्म कर दिया। इससे साबित होता है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से पक्षपात कर रहा है।
जोकि देश के लिए बेहद खतरनाक है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'हम लोगों का कल बैठक होने वाला था, इसे रद्द क्यों किया गया। क्या सिर्फ पीएम बैठक कर सकते हैं? क्या हमारे पास कोई लोकतांत्रिक अधिकार नहीं है? जो सिर्फ चुनाव आयोग कहेगा वो होगा। वे 24 घंटे पहले हमारे अभियान को रोक दिया, अब हमें अपनी बैठकों को समायोजित करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications