चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की कल बुलाई बैठक

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को सभी राज्यों के पर्यवेक्षकों और मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) की बैठक बुलाई है। ये बैठक कल दिल्ली में होनी है। इस बैठक में चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और अशोक लालसा के अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा मौजूद रहेंगे जो पर्यवेक्षकों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव सात चरण में संपन्न होंगे जिसका तहत पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होगी।

election commission calls meeting of Chief election officers and all Observers

इसके पहले, रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान किया था। 17वीं लोकसभा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे और सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

ईवीएम और पोस्टल बैलट पेपरों पर सभी उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह के साथ उनकी तस्वीरें भी लगाई जाएंगी। इससे लोग अपनी किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की पहचान आसानी से कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी, बिहार और बंगाल में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे।

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को होंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे। हालांकि, चुनाव आय़ोग ने जम्मू कश्मीर के लिए विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान सुरक्षा कारणों के चलते नहीं किया है। वहीं, चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+