बिहार: थम गया तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, 28 को पड़ेंगे वोट
पटना।(मुकुन्द सिंह)। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर आज शाम चुनाव प्रचार खत्म हो गया। 28 अक्टूबर को 6 जिलों की 50 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
तीसरे चरण में पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सारण और वैशाली जिले में चुनाव होने हैं। 28 अक्टूबर को पटना जिले की 14, नालंदा की 7, भोजपुर की 7, बक्सर की 4, सारण की 10 और वैशाली की 8 सीटों पर चुनाव होनाहै।
कौन-कौन से सीट पर होगा 28 अक्टूबर को मतदान
पटना -मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी(सुरक्षित), मसौढ़ी(सुरक्षित), पालीगंज और बिक्रम
सारण- एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा(सुरक्षित), अमनौर, परसा और सोनपुर
वैशाली-हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महु्आ, राजापाकर(सुरक्षित), राघोपुर, महनार और पातेपुर(सुरक्षित)
नालंदा -अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर(सुरक्षित), इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा और हरनौत
भोजपुर-संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव(सुरक्षित), तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर
बक्सर- ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव और राजपुर(सुरक्षित)
कौन से सिट पर रहेगा जनता का विशेष ध्यान
मोकामा- इस सीट पर बाहुबलियों के बीच मुकाबला है। पिछली बार जेडीयू के टिकट पर जीते अनंत सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में मैदान में हैं। अनंत सिंह का मुकाबला सूरजभान सिंह के भाईयों से हैं।
राजगीर-बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सत्यदेव नारायण आर्य छह बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जेडीयू से अलग होने के बाद नीतीश के गढ़ में उनके लिए इस बार कड़ी चुनौती है।
तरारी-भोजपुर जिले की इस सीट से सुनील पांडेय ने पिछली बार जीत हासिल की थी। इस बार लोजपा की टिकट पर उनकी पत्नी गीता पांडेय मैदान में हैं।
महुआ-इस सीट से लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप की किस्मत दांव पर है। यह सीट तेजप्रताप के साथ- साथ लालू के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है।
राघोपुर-इस सीट से लालू के एक और पुत्र तेजस्वी मैदान में उतरे हैं।
राजनीति के सुरमा कहे जाने वाले नेता कहां से लड़ रहे हैं चुनाव
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के दिग्गज उम्मीदवार नंदकिशोर यादव छठी बार चुनावी मैदान में है। नंदकिशोर यादव 1995 से लगातार पांच बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तोराजगीर से बीजेपी के विधायक सत्यदेव नारायण आर्य लगातार पांच बार से विधायक हैं और इस बार छठी पारी खेलने मैदान में उतरे हैं। वहीं नालंदा सीट से पांच बार विधायक रहे श्रवण कुमार भी छठी बार चुनाव मैदान में हैं। श्रवण कुमार नीतीश के करीबी नेताओं में से एक हैं।
तो फुलवारी शरीफ (सुरक्षित) विधानसभा से जेडीयू के दिग्गज श्याम रजक मैदान में हैं। श्याम रजक इस क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यहां से वैशाली विधानसभा का 6 बार प्रतिनिधित्व कर चुके वृषिण पटेल इस बार 'हम' के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।













Click it and Unblock the Notifications