Lok Sabha Election 2019: गूगल ने डूडल के जरिए बताया कैसे करें मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों ( lok sabha elections 2019) के चौथे चरण में आज नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है, इनमें महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी मतदान हो रहा है, अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है।

गूगल ने डूडल के जरिए बताया कैसे करें मतदान

गूगल ने डूडल के जरिए बताया कैसे करें मतदान

इस मौके पर सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने भी अपने डूडल के जरिए मतदान के महत्व को समझाने की कोशिश की है, आज डूडल के फॉन्ट अलग हैं साथ ही इसके बीच में स्याही लगी उंगली नजर आ रही है जिससे वोट करने का मैसेज दिया जा रहा है। गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की है साथ ही यह भी समझाया है कि मतदाता कैसे वोट कर सकते हैं।

सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है

सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है, मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देश की जनता से मतदान करने की अपील की है, उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की है कि वो वोट आज जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दें।

बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए अहम है ये चुनाव

आपको बता दें कि बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी, बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (6) और बीजद (6) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

चौथे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, यूपी के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सपा की डिंपल यादव, साक्षी महाराज और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया जैसे राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

मतगणना 23 मई को होगी

लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है, मतगणना 23 मई को होगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए 2.10 लाख मतदान केंद्र बनाये हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, इसके अलावा मतदाताओं में जागरुकता बढ़ाने के मकसद से कई पोलिंग बूथों के सजाया गया है ताकि वोटर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+