Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बदला लेने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव जलाया, 5 दिन बाद इस हालत में मिला शव

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक 65 साल की महिला की कथित तौर पर हत्या कर शव को खेतों में जला दिया गया है। घटना महाराष्ट्र के नागपुर जिले की है। पुलिस ने आरोपी राजेश सोलंकी (22) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर आनंद कविराज ने बताया कि राजेश पीड़िता के बेटे से अपमान का बदला लेना चाहता था।

घटना 3 दिसंबर की है

घटना 3 दिसंबर की है

घटना 3 दिसंबर की है, नागपुर के कलामना इलाके में रहने वाली लीलाबाई सुर्याभान वास्निक डोंगरमौदा गांव में अपने खेत जा रही थी। इससे महज एक दिन पहले ही राजेश के पशु वास्निक के खेतों में आ गए थे। जिसे लेकर लीलाबाई के बेटे और आरोपी राजेश के बीच झगड़ा हो गया। पीड़िता के बेटे ने राजेश को थप्पड़ मार दिया, जिससे आरोपी काफी गुस्से में था।

आरोपी ने सिर पर रोड से हमला किया

आरोपी ने सिर पर रोड से हमला किया

पुलिस ने बताया कि जब लीलाबाई 3 दिसंबर को अपने खेतों में गई तो वहां उसे अकेला पाकर आरोपी ने सिर पर रोड से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के शव को वहीं पर आग लगा दी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश करना शुरू किया। जिसके बाद 8 दिसंबर को पीड़िता की बेटी खेतों में गई तो उसे जला हुआ शव मिला। शव इतना जल चुका था कि केवल हड्डियां ही दिख रही थीं।

अवशेष डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए

अवशेष डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए

मृतक महिला की बेटी ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना की। पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थप्पड़ पड़ने के बाद से ही आरोपी बदला लेने की फिराक में था।

शव को जला दिया था

शव को जला दिया था

उसे ये मौका अगले दिन ही मिल गया जब लीलाबाई खेतों में अकेली थी। तभी उसने उसकी हत्या कर शव को जला दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य गायब करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+