जॉर्ज फ्लॉयड मौत: न्यूयॉर्क पुलिस ने 75 साल के बुजुर्ग प्रदर्शनकारी का फोड़ा सिर, दो सस्पेंड
न्यूयॉर्क। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी है। पुलिस और नेशनल गार्ड्स देश में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को लगातार रोकने की कोशिश कर रही है। इसी बीच इस हिंसा में पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की जा रही बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की कई घटनाएं सामने आई हैं। न्यूयॉर्क पुलिस ने एक निहत्थे बुजुर्ग प्रदर्शनकारी को साथ मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। अब प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

निहत्थे व्यक्ति का पुलिस ने सिर फाड़ दिया
गुरुवार न्यूयॉर्क के बफेलो पार्क के नियाग्रा स्क्वायर पर कुल लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वहां पर पुलिस ने एक निहत्थे बुजुर्ग प्रदर्शनकारी को ढकेलकर जमीन पर गिरा देती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसके सिर से खून बह रहा है। वो फौरन मूर्छित हो गया, लेकिन प्रदर्शनकारी को खून निकलता देखने के बाद भी पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए नहीं रुके। हालांकि उनके पीछे चल रहे नेशनल गार्ड के जवान उसे उठा कर ले जाते हैं।
Recommended Video

बुजुर्ग की हालत गंभीर
उसी वीडियो में किसी की आवाज़ आ रही है,उसके कान से खून बह रहा है। वीडियो में एंबुलेंस बुलाने के लिए कह रहा है। बुजुर्ग को एरी काउंटी मेडिकल सेंटर अस्पताल में भर्ती काराया गया है। इस वीडियो को मौके पर मौजूद न्यूयॉर्क पब्लिक रेडियो स्टेशन (WBFO) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। दरअसल घटना के समय उनका एक रिपोर्टर मौके पर मौजूद था। बफेलो ने मेयर का बयान ट्वीट किया है। उसके मुताबिक व्यक्ति की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है।
मेयर ने दिए जांच के आदेश
न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू कूमो इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ये घटना पूरी तरह अनुचित और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उनकी मेयर बायरॉन ब्राउन से इस घटना पर बात हुई और दोनों ने तय किया कि दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। अब पूरे मामले की आधिकारिक जांच होगी। प्रदर्शनकारी के साथ न्यूयॉर्क पुलिस की इस क्रूरता का विडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। अब तक लगभग 20 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications