'उनके हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दो, हम दिलाएंगे जमानत, शिंदे गुट के विधायक ने शिवसेना को धमकाया

उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने एकनाथ शिंदे गुट के एक विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उद्धव की शिवसेना ने एकनाथ को समर्थन करने वाले विधायक प्रकाश सुर्वे के खिलाफ शिकायत दी है।

मुंबई, 16 अगस्त: उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने एकनाथ शिंदे गुट के एक विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उद्धव की शिवसेना ने एकनाथ को समर्थन करने वाले विधायक प्रकाश सुर्वे के खिलाफ शिकायत दी है। एक समारोह में विधायक प्रकाश सुर्वे ये कहते सुने जा रहे हैं कि यदि आप उनका हाथ नहीं तोड़ सकते तो उनका पैर तोड़ दें। मैं अगले दिन तुम्हें जमानत देने आऊंगा।

Recommended Video

    CM Shinde के MLA का बयान, हाथ नहीं तोड़ सको, तो टांग तोड़ दो, जमानत करा लूंगा |वनइंडिया हिंदी |*News
    भाषण देते विधायक प्रकाश सुर्वे
    Photo Credit:

    उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना का नाम लिए बिना यह कह रहे हैं। इसके बाद उद्धव शिवसेना ने विधायक के खिलाफ शिकायत दी है। प्रकाश सुर्वे भी मुख्य शिवसेना से एकनाथ शिंदे के साथ आए थे। सुर्वे के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह 14 अगस्त को मुंबई के मगथाने इलाके के कोकणी पाड़ा बुद्ध विहार में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    बर्दाश्त नहीं करेंगे दादागिरी

    उन्होंने समारोह में कहा कि अगर कोई आपको कुछ कहता है तो उन्हें जवाब दें। विधायक ने कहा कि किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आप उनके हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दीजिए। मैं प्रकाश सुर्वे अगले दिन आपके लिए जमानत लेकर आऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि वैसे हम किसी से नहीं लड़ेंगे लेकिन अगर कोई हमसे लड़ता है तो हम उन्हें नहीं बख्शेंगे। बयान का विरोध करते हुए अब ठाकरे गुट की ओर से दहिसर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

    विभागों का आवंटन

    बता दें कि महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के एक हफ्ते बाद नव-नियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने शहरी विकास मंत्रालय अपने पास रखा है। जबकि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। वहीं राधाकृष्ण विखे-पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास और सुधीर मुनगंटीवार को वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियां और मत्स्य पालन विभाग सौंपा गया है। सीएम और डिप्टी सीएम के अलाव कुल 18 मंत्रियों में विभागों को बंटवारा किया गया है।

    यह भी पढ़ें- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर की भूमिका को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता: शिवसेना सांसद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+