भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर की भूमिका को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता: शिवसेना सांसद
नई दिल्ली, 15 अगस्त: कर्नाटक के शिवमोगा जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन विनायक दामोदर सावरकर का पोस्टर लगाने के बाद दो समूह में तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को अपने कंट्रोल में लेते हुए कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया। ऐसे में एक बार फिर से वीर सावरकर को लेकर देश में राजनीति तेज हो गई। इसी कड़ी में शिवसेना सांसद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर की भूमिका को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

सोमवार को आजादी की वर्षगांठ पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने बयान में कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर की भूमिका को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। वर्तमान में हमें किसी को हीन या श्रेष्ठ के रूप में चित्रित करने से बचने की जरूरत है, स्वतंत्रता सेनानियों के हर योगदान ने स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने आगे कहा कि आप महात्मा गांधी से नफरत कर सकते हैं या उन्हें नजरअंदाज करके गोडसे पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, लेकिन यह कभी न भूलें कि हमारा देश महात्मा गांधी की ऊर्जा और सिद्धांतों पर चलता है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के नाम का जिक्र किया, तो मुझे उम्मीद है कि वह भी गांधी के रास्ते पर चलेंगे।
पीएम मोदी ने किया बापू का जिक्र
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए अपने भाषण में महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का आखिरी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का सपना था, मैंने अपने महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित किया।












Click it and Unblock the Notifications